For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: मोहाली में धोनी का जलवा, 'माही मार रहा हैं' का गूंजा शोर

मोहाली: कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान CSK और इस सत्र में नए कप्तान के साथ उतरी किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में बेहद रोमांचक मुक़ाबला खेला गया। सांसें रोक देने वाले इस मैच में पंजाब की टीम ने 4 रनों से मैच जीत लिया। क्रिस गेल की तूफ़ानी पारी से मैच की शुरुआत हुई तो मैच की आख़िरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी का छक्का दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर करने वाला था, हालाँकि धोनी की इस पारी के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स मैच हार गई लेकिन स्टेडियम में मौजूद हर सख्स ने धोनी की इस पारी की तारीफ़ की।

पारी की शुरुआत में ही चोटिल हो गए धोनी ने 44 गेंदों में 79 रनों की आतिशी पारी खेलकर दिखा दिया कि अभी उनमें काफ़ी क्रिकेट बाक़ी हैं और माही अभी भी मार सकता है। पंजाब के होम ग्राउंड पर धोनी-धोनी और 'माही मार रहा है' की गूंज सुनाई दे रही थी। दर्द के बावजूद धोनी अपनी टीम को मैच में बनाए हुए थे और लगभग मैच पंजाब के हाथों से छीन ही लिया था। दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार वीरेंद्र सहवाग भी धोनी की पारी को देख रहे थे और मुस्कुरा रहे थे, जो कि ये बताने के लिए काफ़ी था कि धोनी ही मैच पंजाब की पहुँच से दूर ले जा सकते हैं। दर्द के बावजूद धोनी ने जिस प्रकार बल्लेबाज़ी की और 198 रनों का पीछा करते रहे, इस जज़्बे को मोहाली स्टेडियम में मौजूद हर कोई सलाम कर रहा था। पंजाब का होम ग्राउंड धोनी के रंग में रंग चुका था।

हालाँकि धोनी ने मैच के बाद कहा कि उनकी चोट गम्भीर नहीं है और कुछ दिनों में वो फ़िट हो जाएँगे। उन्होंने कहा कि वो मानसिक रूप से काफ़ी मज़बूत हैं और ऐसी कई चोट के साथ उन्होंने क्रिकेट खेला है। मैच को लेकर धोनी ने कहा कि क्रिस गेल की बल्लेबाज़ी और बाद में मुजीब की फिरकी ने बहुत प्रभाव डाला और बीच के ओवरों में CSK पर दबाव बन गया था।

ये भी पढ़ें: पीठ दर्द से परेशान धोनी से मस्ती करते दिखे युवराज सिंह, वीडियो वायरल

Story first published: Monday, April 16, 2018, 9:23 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+