जडेजा को ब्रावो से पहले बैटिंग के लिए भेजने के सवाल पर बोले धोनी
मोहाली: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ CSK की हार के बाद जडेजा को ब्रावो से पहले बैटिंग करने के लिए भेजने की काफी आलोचना हो रही थी क्योंकि ब्रावो ने एक गेंद खेली। वहीं जडेजा की बैटिंग को लेकर भी सवाल उठने लगे थे जिसपर धोनी को सफाई देनी पड़ी।
धोनी ने कहा कि उन्हें ऊपर के क्रम में बैटिंग करने का मौका अधिक नहीं मिला हैं और इसीलिए जडेजा को ब्रावो से पहले भेजा गया था। उन्हें और भी मौके मिलने चाहिए। धोनी ने कहा कि फ्लेमिंग ने जडेजा को पहले बैटिंग करने भेजा था। बता दें कि CSK महज 4 रनों से ये मुकाबला हार गई थी। धोनी ने 44 गेंदों में 79 रनों की आतिशी पारी खेलकर दिखा दिया कि अभी उनमें काफ़ी क्रिकेट बाक़ी हैं और माही अभी भी मार सकता है।
दर्द के बावजूद धोनी अपनी टीम को मैच में बनाए हुए थे और लगभग मैच पंजाब के हाथों से छीन ही लिया था। दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार वीरेंद्र सहवाग भी धोनी की पारी को देख रहे थे और मुस्कुरा रहे थे, जो कि ये बताने के लिए काफ़ी था कि धोनी ही मैच पंजाब की पहुँच से दूर ले जा सकते हैं। दर्द के बावजूद धोनी ने जिस प्रकार बल्लेबाज़ी की और 198 रनों का पीछा करते रहे, इस जज़्बे को मोहाली स्टेडियम में मौजूद हर कोई सलाम कर रहा था।
इसके पहले पंजाब ने गेल-राहुल की तूफानी बैटिंग के सहारे 20 ओवर में 197 रनों का स्कोर खड़ा किया था। 127 के स्कोर पर पंजाब को झटका लगा जब क्रिस गेल 33 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 37 रन बनाकर आउट हुए।
ये भी पढ़ें: IPL 2018: मोहाली में धोनी का जलवा, 'माही मार रहा हैं' का गूंजा शोर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
