धोनी टीम इंडिया के बेस्ट फिनिशर थे, हैं और रहेंगे: रहाणे
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के साथ हाल ही में हुई टी 20 सीरीज के पहले मैच में धोनी लास्ट गेंद पर इंडिया को जीता नहीं पाये थे जिसके बाद एक बार फिर से चारों ओर उनके आलोचकों ने कहना शुरू कर दिया कि अब माही अच्छे फिनिशर नहीं रहे, उनका वक्त बीत चुका है।
जिसके खिलाफ अब टीम इंडिया के मौजूदा क्लासिकल प्लेयर अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि धोनी इंडिया के बेस्ट फिनिशर थे, हैं और रहेंगे। इंडिया टूडे से बात करते हुए रहाणे ने कहा कि वो टी 20 मैच था, जिसमें हार-जीत लगी रहती है और लास्ट बॉल पर गेम बदल जाता है।
उस मैच में धोनी ने अपना बेस्ट दिया। वो अंतिम गेंद पर विजयी शॉट नहीं खेल पाये तो इसका मतलब ये नहीं कि वो बेस्ट फिनिशर नहीं रहे। वो आज भी टीम को 10 मैचों में से 9 में जीत दिला सकते है।
आपको बता दें कि फ्लोरिडा मैच हारने के बाद खुद कप्तान धोनी ने काफी निराशा जताते हुए कहा था कि मैच को लेकर सोच सही थी लेकिन शॉट गलत हो गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
