For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दोस्ती के मामले में जय-वीरू से कम नहीं थी धोनी-रैना की जोड़ी, साथ बनाये कई रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिये 74वें स्वतंत्रता दिवस की शाम फैन्स को गमगीन करने वाली साबित हुई। 15 अगस्त 2020 की शाम को भारतीय क्रिकेट के दो बड़े सितारों ने एक साथ अंतर्ऱाष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी का हर खिताब जिताने वाले एमएस धोनी और अपनी फील्डिंग और मध्यक्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से लाखों भारतीय फैन्स का दिल जीतने वाले सुरेश रैना का नाम शामिल है। धोनी ने जहां सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया तो वहीं उनके बाद रैना ने भी संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।

और पढ़ें: बड़ी खबर: एम एस धोनी ने किया संन्यास का ऐलान, पोस्ट की इमोशनल वीडियो

यूं तो धोनी और रैना ने कई सालों तक साथ ही क्रिकेट खेला लेकिन मैदान के बाहर भी इन दोनों की दोस्ती किसी से छुपी हुई नहीं है, जिसे देखकर बॉलीवुड फिल्म शोले के जय-वीरू की याद आ जाती है।

और पढ़ें: ENG vs PAK: 'शॉट खेलने से डरते हैं पाकिस्तानी बल्लेबाज', टीम पर भड़के इंजमाम उल हक

मैदान पर धोनी-रैना की जोड़ी ने बनाये हैं कई रिकॉर्ड

मैदान पर धोनी-रैना की जोड़ी ने बनाये हैं कई रिकॉर्ड

क्रिकेट के गलियारों में दोस्ती का ज़िक्र आए और उसमें महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती को ना याद किया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दरअसल, ये दोनों ही खिलाड़ी मैदान पर जितनी अच्छी साझेदारी करते नजर आते रहे, असल जिंदगी में ये उतने ही अच्छे दोस्त भी हैं।

दोनों ने वनडे मे एक साथ बल्लेबाजी करते हुए 73 पारियों में 57 की औसत के साथ 3585 रन जोड़े। इस दौरान उन्होंने 9 बार शतकीय और 18 बार अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई। वहीं टी20I की 21 पारियों मे इस जोड़ी ने 27 की औसत के साथ 549 रन जोड़े और इनके बीच दो बार 50+ रन की साझेदारी भी देखने को मिली।

सीएसके में साथ खेलती नजर आयेगी यह जोड़ी

सीएसके में साथ खेलती नजर आयेगी यह जोड़ी

रैना और धोनी अब साथ में भले ही टीम इंडिया में ड्रेसिंग रूम शेयर नहीं करते लेकिन उन्होंने लंबे वक्त तक साथ क्रिकेट खेला। मौजूदा वक्त में भी रैना-माही आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स में साथ खेलते नजर आते हैं। दोनों की दोस्ती की कुछ झलकियां कभी-कभी आईपीएल में भी देखने को मिलती हैं।

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर

भारत के सर्वश्रेष्‍ठ फील्‍डर्स में से एक माने जाने वाले रैना ने 30 जुलाई 2005 श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने भारत की तरफ से 18 टेस्‍ट, 226 वनडे, और 78 टी20 मैच खेले। उनके नाम 768 टेस्‍ट रन है, जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक है।

वहीं 226 वनडे मैचों में रैना ने 5 हजार 616 रन जड़े, वनडे क्रिकेट में उनके नाम 5 शतक और 36 अर्धशतक है. 78 टी20 मैचों में रैना के नाम 1605 रन है, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल है। उनकी गेंदबाजी की बात करें तो उनके नाम 13 टेस्‍ट विकेट, 36 वनडे और 13 टी20 विकेट है।

Story first published: Sunday, August 16, 2020, 18:11 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+