
रेस में जानें कौन-कौन से खिलाड़ी थे शामिल
इस खास दौड़ में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान), शेन वॉर्न (2008 में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने वाले कप्तान), एडम गिलक्रिस्ट (2009 में डेक्कन चार्जर्स को चैंपियन बनाने वाले कप्तान), डेविड वॉर्नर (2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने वाले कप्तान) शामिल थे।
इस रेस में महेंद्र सिंह धोनी ने 60.11 वोट प्रतिशत के साथ जीत हासिल की। गौरतलब है कि आईपीएल इतिहास के दौरान धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग सुपर जाइंटस की कप्तानी की है और एक बार स्टीव स्मिथ की कप्तानी में बतौर खिलाड़ी वह राइजिंग पुणे के लिये खेले।

नेहरा ने बताया क्यों चुना धोनी को बेस्ट कप्तान
2015 में जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर मैच फिक्सिंग के चलते बैन लग गया था तो उस दौरान धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंटस के लिये खेले थे।
धोनी को आईपीएल का ऑल टाइम बेस्ट कप्तान चुनते हुए पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा, 'सबसे महान कप्तान के लिए मेरी पसंद एमएस धोनी हैं, जिनकी कप्तानी में मैंने सबसे ज्यादा खेला है, चाहे वो राष्ट्रीय टीम के लिए हो या आईपीएल में। मैंने रोहित की कप्तानी में नहीं खेला, इसलिए मैं एमएस धोनी को चुनता हूं।'

धोनी को चुनने में शामिल हुए यह ज्यूरी
आशीष नेहरा के अलावा, स्टार स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स संजय मांजरेकर, डेरेन गंगा, स्कॉट स्टायरिस, माइक हेसन, डीन जोन्स, रसेल अर्नोल्ड, साइमन डल और ग्रीम स्मिथ ने धोनी को आईपीएल का सर्वकालिक बेस्ट कप्तान चुना।
आपको बता दें कि धोनी ने साल 2018 में बैन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाली और टीम को चैंपियन बनाया। 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स उप-विजेता रहा।


Click it and Unblock the Notifications
