नई दिल्ली। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी ने उस हिंदू न्यूज पेपर को 9 पेज का कानूनी नोटिस भेजा है जिसने उन पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था।
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने कानूनी नोटिस भेजकर चेतावनी दी है कि अगर वो माफी नहीं मांगते तो वो उन पर 100 करोड़ की मानहानि का दावा ठोंकेगे।
गौरतलब है कि पेपर के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2014 में भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में हुआ टेस्ट मैच फिक्स था। धोनी के बारे में यह खुलासा टीम के पूर्व मैनेजर सुनील देव ने किया है, हालांकि सुनील देव ने इस बात से इंकार कर दिया है।