Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब धोनी को भीड़ से बचाने हेयरस्टाइलिस्ट से बॉडी गार्ड बनी सपना, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद से लगातार क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भले ही खेल से ब्रेक पर हों लेकिन फैन्स के बीच उनको लेकर दीवानगी जरा सी भी कम नहीं हुई है। हाल ही इसका नजारा मुंबई में देखने को मिला जहां एमएस धोनी को फैन्स की भीड़ ने घेर लिया तो उनको बचाने के लिये धोनी की हेयरस्टाइलियस्ट सपना भावनानी को बीच में आकर उनका बॉडी गार्ड बनना पड़ा।

और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में विराट कोहली दोहरा सकते हैं 52 साल पुराना रिकॉर्ड, बनेंगे दूसरे कप्तान

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा रहा है जिसमें एमएस धोनी को भीड़ से बचाकर उनकी हेयर स्टाइलिस्ट आगे ले जारी रही हैं।

और पढ़ें: वेलिंगटन टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह ने खोले अपने सीक्रेट, पुरानी बातों को किया याद

एड शूट करने मुंबई पहुंचे थे धोनी

एड शूट करने मुंबई पहुंचे थे धोनी

मैदान से लंबे समय से दूर चल रहे एम एस धोनी एक एड शूट के लिये मुंबई पहुंचे थे। जहां पर अपने चहेते खिलाड़ी को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। धोनी के फैन्स ने उन्हें चारों से घेर लिया ताकि वह उनके साथ सेल्फी और उनका ऑटोग्राफ ले सकें। इस दौरान एक वक्त ऐसा भी आ गया कि धोनी खुद भीड़ में खो गये और परेशान होने लगे। ऐसे में उनकी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी को उनका बॉडीगार्ड बनना पड़ा।

सपना ने खुद शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सपना भवानानी ने खुद अपने अकाउंट से इस घटना का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने उन्होंने कैप्शन में लिखा, '90% सिक्योरिटी, 10% हेयर और 500% फैनगर्ल।'

गौरतलब है कि पिछले कई सालों से सपना ही धोनी की हेयरस्टाइलिस्ट रही हैं और वो धोनी को 'कैप्टन साब' के नाम से पुकारती हैं।

1 मार्च से मैदान पर लौट रहे हैं धोनी

1 मार्च से मैदान पर लौट रहे हैं धोनी

आपको बता दें एमएस धोनी लगभग 8 महीने बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ अगले महीने क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। इस दौरान धोनी 1 मार्च से शुरु हो रहे सीएसके के ट्रेनिंग कैंप से भी जुड़ेंगे और अभ्यास मैचों का हिस्सा बनेंगे। आईपीएल में धोनी की फॉर्म पर सबकी निगाहें टिकी होंगी, क्योंकि इससे उनके फ्यूचर का भी फैसला होगा। इस बीच धोनी इस साल बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का भी हिस्सा नहीं हैं।

Story first published: Friday, February 21, 2020, 8:57 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+