Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India vs New Zealand 1st T20: जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 लाइव क्रिकेट स्कोर, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और टीवी कवरेज

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज में 2-1 से न्यूजीलैंड को मात देने के बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज में भी जीत दर्ज करना चाहेंगी। पहला वनडे 6 विकेट से हारने के बाद भारत ने दूसरा व तीसरा वनडे शानदार तरीके से जीता था। बता दें कि ये मैच भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का आखिरी मैच है। नेहरा क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहे हैं। जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 लाइव क्रिकेट स्कोर, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और टीवी कवरेज?

इस समय शुरू होगा मैच-
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाने वाला सिरीज का पहला टी-20 मैच शाम 7 बजे से शुरु होगा।

टीवी पर इन चैनल्स पर देख सकते हैं मैच-
इंडिया न्यूजीलैंड सीरीज के ब्रॉडकास्ट राइट स्टार के पास हैं। आप पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports HD1, Stars Sports1 Tamil, Star Sports1 Hindi, Star Sports Hindi HD1 पर देख सकते हैं।

इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन लाइव मैच स्ट्रीमिंग यहां देख सकते हैं-
भारत बनाम न्यूजीलैंड के सभी मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग HotStar पर देख सकते हैं।

टी20 सीरीज के आगाज से पहले बता दें कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी टी20 मैच नहीं जीती है। दोनों ही टीमों के खिलाफ 9 साल में 5 टी20 मुकाबले हुए हैं जिसमें न्यूजीलैंड ने पांचों में जीत हासिल की है। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर खेले दो मैचों में भी नहीं हरा सकी है। भारतीय टीम दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर अपना टी20 डेब्यू करने वाली है। दरअसल टीम इंडिया ने कोटला में एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। फिरोजशाह कोटला मैदान पर साल 2016 में हुए वर्ल्ड टी20 के दौरान चार मुकाबले खेले गए थे।

इसे भी पढ़ेंः- INDvNZ T20 Match Preview: नंबर वन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार जीत दर्ज कर आशीष नेहरा को तोहफा देगी टीम इंडिया

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+