श्रीनिवासन IPL फिक्सिंग में शामिल नहीं लेकिन कुंद्रा-शिल्पा थे: मुद्गगल कमेटी

नई दिल्ली। क्रिकेट के लिए अभिशाप बने आईपीएल फिक्सिंग के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है। इस मामले की जांच कर रही मुद्गगल कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश की गई अपनी रिपोर्ट में पूर्व बीसीसीआई अध्‍यक्ष एन. श्रीनिवासन IPL को क्लीन चिट दे दी है लेकिन उसने उनके दामाद मयप्‍पन को दोषी कहा है।

यही नहीं राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा और उनकी बीवी शिल्पा शेट्टी को भी दोषी ठहराते हुए कहा कि यह दोनों बैटिंग करते थे और लगातार बुकी के संपर्क में थे।

इससे पहले शुक्रवार को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति टी. एस. ठाकुर और न्यायमूर्ति एफ. एम. कलिफुल्लाह वाली पीठ ने कहा था कि मुद्गल समिति की जांच में श्रीनिवासन, बीसीसीआई के अधिकारी सुंदर रमन, आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा और चेन्नई सुपर किंग्स के टीम प्रिंसिपल और श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन सहित कम से कम तीन अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं।

अभी खिलाड़ियों के नाम की घोषणा नहीं की गई। शुक्रवार को हुई इन तमाम गतिविधियों के बीच बीसीसीआई ने 20 नवंबर को होने वाले अपने वार्षिक आम सभी की बैठक को अगले चार हफ्ते के लिए पुन: टाल दिया था।

मयप्पन, कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के थे बुकी से ताल्लुकात

इससे पहले एक सितंबर को न्यायालय द्वारा श्रीनिवासन को दोबारा उनके पद पर बहाल करने से ठुकराए जाने के बाद भी बीसीसीआई ने एजीएम और चुनाव को टालने का फैसला लिया था।

इस मामले के मुख्य याचिकाकर्ता बिहार क्रिकेट संघ (सीएबी) के आदित्य वर्मा और बीसीसीआई को भी यह रिपोर्ट दी जाएगी। न्यायालय ने हालांकि कहा कि बंद लिफाफे में दिए खिलाड़ियों के नामों को अभी उजागर नहीं किया जाएगा। फिलहाल आज जो खुलासा हुआ है उससे कम से कम श्रीनिवासन के ऊपर लटक रही तलवार तो फिलहाल के लिए हट गई है।

Story first published: Monday, November 17, 2014, 15:20 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+