IPL 2019: धोनी को पहली हार देने पर यह क्या बोल गए रोहित शर्मा, पड़ सकता है भारी
नई दिल्ली। आईपीएल(IPL) टूर्नामेंट के 15वें मुकाबले में मुंबई इंडियंसMumbai Indians) ने लगातार तीन जीत दर्ज करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) को पहली दे दी है। वहीं मुंबई की यह चार मैचों में दूसरी जीत रही। वानखेड़े में हुए इस मुकाबले में चेन्नई चारों खाने चित्त होती नजर आई। धोनी को पहली हार देने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने जीत की खुशी में ऐसी बात कह डाली जो टीम के लिए भारी पड़ सकती है।

नहीं करना चाहते मेहनत
दरअसल, रोहित ने मैच के बाद कहा कि हम टूर्नामेंट के अंतिम मैचों में मेहनत करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से आईपीएल का हम मैच महत्वपूर्ण है। शुरु में दो मैच हारने के बाद सभी गेम महत्वपूर्ण हो जाते हैं। हम टूर्नामेंट के अंत में कई मैच जीतने के लिए मेहनत नहीं करना चाहते हैं। जो कठिन बन जाता है। मुझे लगा कि यहां 170 का स्कोर अच्छा है क्योंकि हम जानते थे कि पिच में कुछ है और अगर हम नई गेंद से जल्दी विकेट गिरा सकते हैं तो हम गेम में बने रह सकते हैं।
VIDEO: 'गेमचेंजर' हार्दिक पांड्या ने जड़ा हैलिकाॅप्टर शाॅट, देखते ही रह गए धोनी

भूले पांड्या का जिक्र करना
कप्तान रोहित ने तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ की तारीफ की लेकिन वह हार्दिक पांड्या का जिक्र करना भूल गए जिन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके। रोहित ने कहा जेसन बेहरेनडोर्फ(Jason Behrendorff) नई गेंद के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छे तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने पहले छह ओवर में अहम विकेट निकाले। राहुल चाहर(Rahul Chahar) ने भी अचछी गेंदबाजी की। उन्होंने केवल दो ओवर फेंके। लेकिन इसके पीछे कारण थे। उन्हें गेंद को ग्रीप करने में कठिनाई हो रही थी। हमने इसलिए छह गेंदबाजों के साथ खेला ताकि हमारे पास विकल्प हो। बता दें कि बेहरेनडोर्फ ने 22 रन देकर दो विकेट लिए।
नेहरा को सताने लगी RCB की चिंता, विराट कोहली को दी यह खास सलाह

पांड्या ने दिलाई जीत
बता दें कि कि वानखेड़े में हुए इस मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को 37 रनों से मात दी। मुंबई के जीत के हीरो पांड्या रहे जिनकी 8 गेंदों में नाबाद 25 रनों की पारी की मदद से टीम 170 रन बना सकी। पांड्या ने 1 चाैका वह तीन छक्के भी जड़े। जवाब में चेन्नई टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। पांड्या ने बैटिंग के बाद अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकटे झटके, जिसकी बदाैलत उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' अवाॅर्ड से नवाजा गया।
नेहरा को सताने लगी RCB की चिंता, विराट कोहली को दी यह खास सलाह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
