मुंबई इंडियंस ने अंडरटेकर को कहा थैंक्यू, पर पोस्ट की बेल्ट पकड़े हुए रोहित की फोटो

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस ने WWE सुपरस्टार 'द अंडरटेकर' को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, लेकिन अजीब तरह से। उन्होंने अपने कप्तान रोहित शर्मा की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसने रोहित को कस्टम-मेड डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप बेल्ट धारण करते हुए दिखाया गया है।

मुंबई इंडियंस ने यह पोस्ट अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर की है।

मुंबई इंडियंस ने शेयर की ये पोस्ट-

मुंबई इंडियंस ने शेयर की ये पोस्ट-

पोस्ट में आप रोहित को यह बेल्ट उठाते हुए देख सकते हैं। दूसरी फोटो में बेल्ट को पास से दिखाया गया है और इस बेल्ट पर मुंबई इंडियंस का लोगो लगा हुआ है। पोस्ट पर कैप्शन दिया है-

आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट को मिला था रोहित शर्मा नाम का धुरंधर, जानिए कैसा रहा सफर

"30 दिग्गज साल। #ThankYouTaker #OneFamily, " हालांकि, मुंबई इंडियंस द्वारा पोस्ट की गई ये तस्वीरें साल 2017 की हैं, जब WWE के COO और 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन ट्रिपल एच ने उस सीजन में IPL जीत के लिए कस्टम-मेड चैंपियनशिप बेल्ट फ्रैंचाइजी को प्रस्तुत की थी।

कस्टम बेल्ट के साथ रोहित शर्मा-

कस्टम बेल्ट के साथ रोहित शर्मा-

जब बेल्ट प्रदान की गई, तो मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान रोहित के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों ओर मुंबई इंडियंस की प्लेट थी। जबकि WWE में, एक बेल्ट पर प्लेटें उस विशेष चैम्पियनशिप के धारक का प्रतिनिधित्व करती हैं।

मुंबई इंडियंस सोमवार को पहली आईपीएल फ्रैंचाइजी थी, जिसने द अंडरटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए आधिकारिक रूप से एक ट्वीट किया, जो डब्लूडब्लूई में इन-रिंग प्रतियोगिता से रिटायर हुए थे। अपनी डॉक्यूसीरीज के अंतिम एपिसोड 'अंडरटेकर: द लास्ट राइड ',में मार्क कैलावे (अंडरटेकर का असली नाम) ने कहा कि उन्हें फिर से रिंग में कदम रखने की कोई इच्छा नहीं है।

किसी विशेष मौके पर फिर से दिख सकते हैं अंडरटेकर-

किसी विशेष मौके पर फिर से दिख सकते हैं अंडरटेकर-

हालांकि कैलावे ने "नेवर से नेवर" संदर्भ का इस्तेमाल किया जिसका अर्थ होता है- कभी अलविदा ना कहना।

अंडरटेकर ने कहा कि उनके हिसाब से उन्होंने अपने करियर को अच्छी तरह से सेंड ऑफ कर दिया है। हालांकि अगर वह रिंग में दोबारा कभी उतरेंगे तो वह सिर्फ आपातकाल में होगा या फिर विंस मैकमोहन के जोर देने पर। आपको बता दें कि रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के साथ हुए मैच के बाद अंडरटेकर ने अपनी कोट, टोपी और ग्लव्स को रिंग में ही रख कर चले गये थे जिसके बाद फैन्स को लगा कि शायद वो अब कभी भी उन्हें रिंग में दोबारा नहीं देख पायेंगे।

Story first published: Tuesday, June 23, 2020, 12:37 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+