Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई इंडियंस ने रिटेन किए चार खिलाड़ी, सूर्यकुमार को मिली मोटी रकम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर ली है। मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार ट्राॅफी जीती है। वहीं कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया, जिनमें हार्दिक पांड्या और इशान किशन जैसे नाम हैं।

यह भी पढ़ें- सामने आया फिल्म '83' का ट्रेलर, कपिल देव ने दिया ये रिएक्शन

इन्हें किया रिटेन

इन्हें किया रिटेन

मुंबई ने रोहित को बताैर कप्तान 16 करोड़ में रिटेन किया है। दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया है। तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार रहे, जिनको 8 करोड़ रूएए की मोटी राशि के साथ रिटेन किया गया। चाैथे नंबर के विदेशी खिलाड़ी के रूप में किरोन पोलार्ड रहे, जिन्होंने 6 करोड़ रूपए कमाए। रोहित शर्मा ने टीम के साथ फिर से जुड़ने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि टीम के साथ फिर से जुड़कर अच्छा लगा।

चारों है खतरनाक खिलाड़ी

चारों है खतरनाक खिलाड़ी

बता दें कि मुंबई ने जिन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, वो टी20आई फाॅर्मेट में खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं। टीम को अभी तक चैंपियन बनाने में इनका अहम रोल रहा है। सूर्यकुमार इस समय सबसे चर्चित खिलाड़ियों में चल रहे हैं, वहीं बुमराह डेथ ओवरों के स्पेशल गेंदबाज हैं। रोहित ने अपने 213 आईपीएल मैचों में से 168 मैच खेले हैं और मुंबई इंडियंस के साथ अपने 5611 आईपीएल रनों में से 4441 रन बनाए हैं, जो पिछले संस्करणों में डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व करने के बाद 2011 से मुंबई साथ जुड़े हुए हैं। बुमराह 2013 में आईपीएल में डेब्यू के बाद से टीम के साथ रहे हैं। अपने 106 मैचों के करियर में, उन्होंने 130 विकेट लिए हैं।

इन खिलाड़ियों को मुंबई ने किया रिलीज

इन खिलाड़ियों को मुंबई ने किया रिलीज

अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, क्विंटन डिकॉक, पीयूष चावला, इशान किशन, आदित्य तारे, अनुकूल रॉय, ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मार्को यानसन, जिम्मी नीशम, एडम मिल्न, युद्धवीर सिंह, धवल कुलकर्णी, नाथन कुल्टर-नाइल, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, जयंत यादव और राहुल चाहर

Story first published: Tuesday, November 30, 2021, 22:07 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+