Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: गायकवाड़ ने जड़ी फिफ्टी तो आकाश चोपड़ा ने साधा धोनी पर निशाना

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ दुबई के मैदान पर हुआ, जहां पर कप्तान एमएस धोनी की टीम के लिये युवा खिलाड़ियों ने आज दम दिखाया और आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की। चेन्नई के लिये इस मैच में जीत के हीरो रहे उनके युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ नाबाद 65 रनों की पारी खेली।

वहीं मैच के दौरान इस युवा खिलाड़ी की शानदार पारी को लेकर कॉमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने जहां एक ओर गायकवाड़ की तारीफों के पुल बांधे तो वहीं दूसरी ओर कप्तान एमएस धोनी का नाम लिये बिना निशाना भी साधने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2020: गायकवाड़ की पारी कोहली पर पड़ी भारी, चेन्नई ने RCB को 8 विकेट से हराया

आईपीएल में कॉमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा,' वाशिंगटन सुंदर और मोइन अली के खिलाफ शानदार फुटवर्क दिखाते हुए दो शानदार छक्के...आखिरकार ऋतुराज गायकवाड़ ने कुछ स्पार्क दिखाया है।'

गौरतलब है कि आकाश चोपड़ा ने अपने बयान में स्पार्क वाली बात कप्तान एम एस धोनी के उस बयान के जवाब में कही जिसमें उन्होंने युवा खिलाड़ियों को मौका न देने के पीछे स्पार्क की कमी बताया था।

वहीं आज के मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीएसके की टीम के लिये आज उसके स्पिनर्स इमरान ताहिर और रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की और आरसीबी की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में महज 145 रनों पर सीमित कर दिया।

और पढ़ें: IPL 2020: चेन्नई के खिलाफ कोहली ने लगाया खास दोहरा शतक, नाम किये कई रिकॉर्ड

वहीं रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार शुरुआत की और ऋतुराज गायकवाड़ की दमदार पारी के दम पर 8 गेंद पहले ही मैच को 8 विकेट से जीत लिया। सीएसके के लिये गायकवाड़ ने 51 गेंदों में 4 चौके 3 छक्के की मदद से नाबाद 65 रनों की पारी खेली और धोनी (नाबाद 19) के साथ जीत दिला कर वापस लौटे।

Story first published: Sunday, October 25, 2020, 20:18 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+