Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Viral: युवराज सिंह ने किया गौतम गंभीर को ट्रोल, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। भारतीय टीम में एक दूसरे के साथ लंबे समय तक खेलने वाले टटीम इंडिया के सालमी गौतम गंभीर और हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह के बीच अक्सर नोंक झोंक देखने को मिलती रहती है। हालांकि इस बीच कई बार ऐसा हुआ है कि गौतम गंभीर उनके मजाक उड़ाने की आदत के बावजूद काफी सीरियस नजर आते हैं। इस दौरान जब कभी सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर की कोई तस्वीर भी वायरल होती है तो वह भी सीरियस लुक में ही होती है।

गौतम गंभीर के इसी सीरियस लुक को लेकर भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने रविवार को उन्हें ट्रोल कर दिया। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2007 के टी20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप के दौरान चैम्पियन बनने में अहम भूमिका निभाने वाले गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह काफी गंभीर नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: रोहित शर्मा को लेकर गिलक्रिस्ट ने 2009 में ही कर दी थी भविष्यवाणी, 11 साल बाद ओझा ने किया खुलासा

इस फोटो को शेयर करते हुए गौतम गंभीर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,' ऐसा होता मैं जब आउटस्विंगिंग बॉल को स्लिप पर खेलता और सीधे स्लिप में कैच पकड़ा जाता।' इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की।

इस फोटो को लेकर ही युवराज सिंह ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। उन्होंने लिखा,'कम से कम तुम्हारी इमोजी में तो स्माइल है।'

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते पैदा हुए मुश्किल हालातों में युवराज सिंह और गौतम गंभीर दोनों खिलाड़ियों ने जनता की मदद करने के लिये हाथ आगे बढ़ाया है। आपको बता दें कि गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं और समय-समय पर राजनीति, क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार भी रखते हैं।

और पढ़ें: जब होटल का बिल न भरने के चलते दिग्गज गेंदबाज ने किया सुसाइड, खुद को मारी थी गोली

देखें पोस्ट-

Story first published: Tuesday, June 9, 2020, 22:13 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+