ट्विटर यूजर्स ने बताया पंत और अय्यर का विकेट लेने के बाद किसे 'कॉल' लगा रहे थे खलील अहमद, VIDEO
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल में सफर खत्म हो चुका है। 8 मई को हुए एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद यह टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई थी। हैदराबाद के लिए जहां बल्लेबाजी में वार्नर-जॉनी बेयरस्टों ने शानदार शुरुआत की थी तो वहीं खलील अहमद ने गेंदबाजी में अंजाम बेहतरीन दिया। आईपीएल से पहले खलील अहमद ने विश्व कप में मौका मिलने की इच्छा जाहिर की थी।

खलील अहमद की शानदार गेंदबाजी-
हालांकि विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा हुई और इसमें खलील अहमद का नाम नदारद था। लेकिन बाद में मिली जानकारी के अनुसार ये खिलाड़ी स्टैंड बाई गेंदबाज के तौर पर विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा होगा। इस खबर के बाद से खलील के प्रदर्शन में और भी ज्यादा निखार देखा गया है। पहले क्वालीफायर मैच में भी खलील की शानदार गेंदबाजी के जलवे कायम रहे और उन्होंने 2.5 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। इन दो विकेटों में श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ के विकेट शामिल थे।
|
विकेट लेकर खलील ने लगाई 'फोन कॉल'
इन दोनों बल्लेबाजों को आउट करने के बाद खलील ने जो जश्न मनाया उसकी चर्चाए समूचे सोशल मीडिया पर हो रही हैं। दरअसल खलील ने ये विकेट लेने के बाद फोन कॉल लगाने और फिर बात करने के अंदाज में जश्न मनाया। क्रिकेट फैंस में इस बात को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है कि आखिर खलील यह किसको इशारा कर रहे हैं।
IPL 2019 : दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ के नाम जुड़ा यह शानदार रिकॉर्ड
|
यूजर्स ने बताया एमएसके प्रसाद को कॉल लगा रहे हैं खलील-
कई यूजर्स के मुताबित खलील ने यह इशारा टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की ओर किया था। आपको बता दें कि खलील के आईपीएल अभियान का अंत 19 विकेट के साथ हो गया है और वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो की सूची में चौथे नंबर पर हैं। ऐसे में उनका 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में ना होना काफी फैंस को नापसंद आया है।
गौरतलब है कि अभी भी विश्व कप जाने वाली टीम इंडिया में 23 मई तक बदलाव संभव हैं। हो सकता है खलील इसी बात को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का अपनी ओर से प्रयास कर रहे हों। ट्वीटर पर खलील की इस फोन कॉल पर अन्य प्रतिक्रियाएं इस प्रकार हैं-
Call up for world cup demand maybe
— The IPL Tweeter _ Prithvi Shaw (@psm_0938) May 8, 2019
Oh Iyer,
— @AB D ul (@rehaman_333) May 9, 2019
Can you call #wc selectors and tell about my #IPL12 performance -khaleel on phone after taking wicket of Shreyas!
He trying to tell the slectors that he also here for #CWC19 if you need
— Rizwan Hashim 🇵🇰 (@RizwanHashim15) May 8, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
