इस कंगारू गेंदबाज ने कहा, सचिन का विकेट उखाड़ने वाली आवाज कानों को सुकून देती थी
नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान का विकेट लेना किसी भी गेंदबाज का सपना होता है। जिस भी गेंदबाज ने सचिन का सामना किया वो हमेशा से ही उनकी बैटिंग का खौफ खा जाता था। अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सचिन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शुक्रवार को ब्रेट ली ने कहा कि वो जिस आवाज को सबसे ज्यादा सुनना पसंद करते थे, वो उनकी गेंदबाजी के दौरान सचिन तेंदुलकर के विकेट को उखाड़ने की आवाज थी।
स्लेजिंग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हमेशा आगे रहते हैं और वो ऐसा करने का कोई मौका नहीं गंवाते। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी नहीं छोड़ा है। अपने समय के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली से सचिन तेंदुलकर की जंग अपने आप में इतिहास है। सचिन जब इन गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते थे तो ये गेंदबाज स्लेजिंग से सचिन का ध्यान भटकाने की कोशिश करते थे। हालांकि सचिन कितने कूल थे इसका अंदाजा उनके रिकॉर्ड से लगाया जा सकता है।
सचिन स्लेजिंग के चलते अपना विकेट देने वालों में से नहीं थे। इसी बात का डर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को हमेशा रहता था। ब्रेट ली ने कहा कि वह जिस आवाज को सुनना पसंद करते थे और जो उनके लिए सर्वश्रेष्ठ आवाज थी, वो उनकी गेंद द्वारा सचिन तेंदुलकर के विकेट को उखाड़ने की आवाज थी। ली ने यह बात केरल सरकार के कोक्लियर इम्पलांटेशन प्रोग्राम के तहत उन युवा बच्चों से बात करते हुए कही जिन्हें सुनने में परेशानी है। ली ने कहा, "जो आवाज मैं सुनना नहीं चाहता था, वह थी-'अंपायर का गेंद को नो बाल करार देना।'
इसे भी पढ़ेंः- बेन स्टोक्स की मौजूदगी से क्रिकेट का 'सबसे बड़ा युद्ध' सर्कस में बदल जाएगा!
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
