For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खुला राज: आखिर किसने की थी 'सचिन-सचिन' कहने की शुरुआत?

तेंदुलकर ने कहा कि मैंने कभी कल्पना नहीं थी कि मेरे संन्यास लेने के बाद भी सचिन-सचिन बरकरार रहेगा और अब यह थियेटरों तक में चला गया है इसलिए मुझे खुशी है।

मुंबई। जो लोग सचिन को जानते हैं, वो लोग सचिन-सचिन के नाम को भी पहचानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सचिन-सचिन...गीत किसने और कब इजाद किया था।

खुद क्रिकेट के भगवान...

खुद क्रिकेट के भगवान...

तो चलिए आपको बताते हैं इस राज के बारे में जिस पर से पर्दा उठाया है खुद क्रिकेट के भगवान...सचिन तेंदुलकर ने, उन्होंने बोला कि ये सुर मेरी मां के हैं। जब मैं छोटा था तो खेलने के लिए नीचे चला जाता था और बहुत देर बाद जब मैं ऊपर नहीं आता था तो मेरी मां बालकनी से मेरे लिए आवाज लगाती थी सचिन-सचिन। मैं तब नहीं जानता था कि ये आवाज एक गीत में तब्दील हो जाएगी और थियेटर में पहुंच जाएगी।

मैंने कभी कल्पना नहीं थी...

मैंने कभी कल्पना नहीं थी...

तेंदुलकर ने कहा कि मैंने कभी कल्पना नहीं थी कि मेरे संन्यास लेने के बाद भी सचिन-सचिन बरकरार रहेगा और अब यह थियेटरों तक में चला गया है इसलिए मुझे खुशी है। उन्होंने अपने जीवन पर बनी फिल्म सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स के एक गीत को जारी किये जाने के बाद इस बारे में बात की।

26 मई को रिलीज़

26 मई को रिलीज़

आपको बता दें कि सचिन पर बन रही फिल्म सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स आने वाली 26 मई को रिलीज़ होगी। सचिन की जीवनी में उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अभिनय करते नजर आएंगे।

सचिन का किरदार मयुरेश प्रेम ने निभाया

सचिन का किरदार मयुरेश प्रेम ने निभाया

सचिन का किरदार मयुरेश प्रेम ने निभाया है। इस पूरी जीवनी में एक छोटे सचिन की 'द ग्रेट सचिन' बनने की कहानी है। साथ ही इसमें सचिन की लाइफ से जुड़ी हर इमोशनल बातें भी दिखाई देंगी।

एक्टिंग करना काफी मुश्किल भरा काम

एक्टिंग करना काफी मुश्किल भरा काम

गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट और शतकवीर सचिन तेंदुलकर को भी लगता है कि एक्टिंग करना काफी मुश्किल भरा काम है। इस फिल्म के बारे इंटरव्यू देते समय सचिन ने कहा कि क्रिकेट खेलने से ज्यादा मुश्किल मेरे लिए कैमरा फेस करना था। मैंने इतने सालों तक आराम से क्रिकेट खेला, जिसे कि लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया लेकिन जब उन्होंने मुझे खुद कैमरे के सामने कुछ कहने के लिए बोला तो ये मेरे लिए आसान नहीं था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+