For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिल्ली डेयरडेविल्स ने मनाया 10 साल का जश्न, महफिल लूट ले गए जहीर-सागरिका

सागरिका के साथ लंबे वक्त से डेटिंग के कारण चर्चा में रहने वाले जहीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक खास मेसेज के साथ सागरिका के अपनी सगाई की घोषणा की थी।

नई दिल्ली। इस साल आईपीएल के 10 बरस पूरे हुए हैं, ऐसे में हर फ्रेंचआईजी अपनी तरह से अपने दस सालों को सेलिब्रेट कर रही है। हाल ही में आरसीबी ने अपने 10 साल का जश्न मनाया था तो वहीं अब दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने 10 सालों का जश्न पूरा किया है।

इस जश्न में आईपीएल के दौरान ही सगाई करने वाले जहीर खान अपनी मंगेतर सागरिका घाटगे संग पहुंचे थे और यकीन मानिए दोनों की उपस्थिति ने महफिल लूट ली। इस जश्न में पूरी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम और स्टाफ नज़र आया। लेकिन मीडिया वालों को कहें या फिर पार्टी में आए मेहमानों को, हर किसी की नजर क्रिकेट-बॉलीवुड के इस नये कॉ़कटेल कपल पर ही थी।

सागरिका के साथ लंबे वक्त से डेटिंग

मालूम हो कि सागरिका के साथ लंबे वक्त से डेटिंग के कारण चर्चा में रहने वाले जहीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक खास मेसेज के साथ सागरिका के अपनी सगाई की घोषणा की थी। जहीर ने ट्विटर पर लिखा था कि अपनी पत्नी की पसंद पर कभी हंसना नहीं चाहिए, आप उन्हीं में से एक हैं. जीवन भर के साथी।

दिल्ली डेयरडेविल्स का सफर काफी खराब

वैसे आईपीएल 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स का सफर काफी खराब रहा है। खुद कप्तान जहीर खान मांसपेशियों के खिंचाव के कारण कई मैचों से बाहर रहे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+