Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs WI: सिर्फ 1 छक्के से हिटमैन रचेंगे इतिहास, विराट- रोहित में होगा मुकाबला, देखें आंकड़े

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को शुरु हो रही टी20 सीरीज में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों और कैरिबियाई दमखम के बीच प्रतियोगिता देखने को मिलेगी। हालांकि इस बीच फैन्स को न सिर्फ भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला देखने को मिलेगा बल्कि टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ियों की आपस में एक अलग प्रतियोगिता देखने को मिलेगी। टी20 प्रारूप में भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच टॉप पर पहुंचने की रेस देखने को मिलेगी तो हिटमैन एक बार फिर इतिहास रचने के मुकाम पर खड़े हैं।

और पढ़ें: 1st T20, IND vs WI: टीम इंडिया में शामिल हुई नई फिटनेस ड्रिल, BCCI ने शेयर किया मजेदार वीडियो

आइये एक नजर डालते हैं भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में बनने वाले रिकॉर्ड पर:

ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन सकते हैं हिटमैन

ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन सकते हैं हिटमैन

रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने तूफानी अंदाज के लिये जाने जाते हैं। वह जितनी तेजी से रन बनाते हैं उतने ही बड़े छक्के लगाते हैं। छक्कों की बात करें तो हैदराबाद के मैदान पर रोहित शर्मा 1 छक्का लगाते ही दुनिया के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन जायेंगे जिसके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के हो जाएंगे। हालांकि वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज होंगे। विश्व क्रिकेट में रोहित शर्मा से पहले शाहिद अफरीदी (476) और क्रिस गेल (534) ने यह कारनामा किया है।

रोहित शर्मा ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 399 छक्के लगाये हैं जिसमें से 52 टेस्ट मैचों के दौरान, 232 वनडे मैचों के दौरान और 115 टी20 मैचों के दौरान लगाये हैं।

विराट -रोहित में छिड़ेगी टॉप पर पहुंचने की होड़

विराट -रोहित में छिड़ेगी टॉप पर पहुंचने की होड़

बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवर्स के प्रारूप से ब्रेक पर गये कप्तान विराट कोहली एक बार फिर हैदराबाद के मैदान पर टीम में वापसी कर रहे हैं। इसी के साथ टी20 प्रारूप में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनोखी जंग शुरु हो जाएगी जिसे फैन्स देखना पसंद करेंगे। दोनों के बीच टी20 प्रारूप में टॉप पोजिशन के लिये एक बार फिर रेस देखने को मिलेगी। मौजूदा समय में यह पोजिशन रोहित शर्मा के पास है जो उन्होंने बांग्लादेश सीरीज के दौरान विराट कोहली से छीनी थी।

टी20 प्रारूप में रोहित शर्मा के नाम 2539 रन हैं जबकि विराट कोहली 2450 रनों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वह रोहित शर्मा से 89 रन पीछे हैं।

26 रन बनाते ही केएल राहुल करेंगे इस खास क्लब में एंट्री

26 रन बनाते ही केएल राहुल करेंगे इस खास क्लब में एंट्री

हैदराबाद के मैदान पर केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर वह सिर्फ 26 रन और बना लेते हैं तो टी20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर काबिज हैं जिन्होंने 27 पारियों में यह कारनामा किया था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो 26 पारियों के साथ बाबर आजम पहले स्थान पर काबिज हैं जबकि विराट कोहली दूसरे पर।

अगर केएल राहुल 26 रन बना लेते हैं तो वो इस लिस्ट में एरॉन फिंच के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर काबिज हो जाएंगे। जिन्होंने 29 पारियों में 1000 रन पूरे किये थे।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 13:51 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+