बैंगलोर। आईपीएल 9 का फाइनल हारने के बाद 'आरेंज कैप' विनर और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मेरा और एबी का जल्दी आउट होना ही टीम की हार का कारण बना। मैं अच्छा फिनिशनर साबित नहीं हुआ और हम फाइनल हार गये जिसके लिए मैं अच्छा फील नहीं कर रहा हूं।
विराट कोहली ने हैदराबाद टीम की तारीफ की और कहा कि उनका बॉलिंग अटैक काफी मजबूत था जिसके चलते वो आज विनर बने। उन्होंने बढ़िया खेल दिखाया और वो जीत गये। कोहली ने कहा कि मैं बैंगलोर की जनता का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने पूरे टाइम चियर करते हुए हमारा मनोबल बनाये रखा। विकेट बहुत अच्छा था लेकिन हम आज अच्छा खेल नहीं पाये और कप हमारे हाथ से निकल गया।
अब कोहली पर फिदा हुईं किंगफिशर गर्ल राशेल राव, बताया हॉट..
अपने परफार्मेंस के बारे में कोहली ने कहा कि हां मैं अपने आईपीएल के इस सीजन से खुश हूं लेकिन बहुत ज्यादा नहीं क्योंकि हम आज फाइनल हार गये इसलिए इस विषय पर और कुछ कहना नहीं चाहता हूं। हैदराबाद ने आज बढ़िया खेल दिखाया और आज केवल उसी की बात होनी चाहिए।
Video: कोहली के टैटू और उनके मतलब जानकर आप रह जाएंगे दंग