हो गई भविष्यवाणी, ऐसी होगी 2025 की बेस्ट टेस्ट XI, कोहली और रोहित बाहर
नई दिल्ली। इस समय कोरोना वायरस के कारण सभी खेल ठप पड़े हुए हैं। हालांकि लाॅकडाउन के बीच कई देशों ने अपने खिलाड़ियों को मैदान पर प्रैक्टिस करने की इजाजत दे दी है। लेकिन पूरी तरह से टूर्नामेंट कू शुरू होंगे, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल, खिलाड़ी अपने फैंस के साथ बने रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप इसी साल अक्टूबर में होने वाला था लेकिन इसके स्थगित होने की उम्मीद भी बढ़ रही है। जिंदगी कब फिर से सामान्य होगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इस बीच फॉक्स क्रिकेट ने 2025 की बेस्ट टेस्ट इलेवन की भविष्यवाणी कर दी है।

कोहली और रोहित बाहर
फॉक्स क्रिकेट ने जिस प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है उसमें माैजूदा समय में चर्चित खिलाड़ी विराट कोहली आैर रोहित शर्मा शामिल नहीं हैं। इस टीम में डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन जैसे बड़े नाम भी शामिल नहीं हैं। फॉक्स के इस प्लेइंग इलेवन में रोहित और विराट को शामिल नहीं किए जाने पर फैन्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। फॉक्स क्रिकेट ने ओपनर के तौर पर दो भारतीय क्रिकेटरों को चुना है। उन्होंने भारतीय युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल को ओपनर के लिए टीम में शामिल किया है। ये दोनों ही खिलाड़ी आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप और उसके बाद भी अपने परफॉर्मेंस से सुर्खियां बटोर चुके हैं।

बाबर को भी चुना
मिडिल ऑर्डर के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चुना गया है। ऑस्ट्रेलियाई स्टार स्टीव स्मिथ को नंबर 3 और मार्नस लाबुशेन को नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए टीम में शामिल किया गया है। लाबुशेन ने 2019-20 के सीजन में शानदार खेल दिखाया है। बाबर आजम को नंबर 5 के बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है। वहीं, इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स को भी इस टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज इस टीम में जगह मिली है।
प्रवासी मजदूरों के लिए सहवाग ने बनाया खाना, लोगों से की मदद करने की अपील

फॉक्स क्रिकेट की 2025 की बेस्ट टेस्ट इलेवन:
पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, स्टीव स्मिथ, बाबर आजम, मार्नस लाबुशेन, बेन स्टोक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, कगिसो रबाडा, पैट कमिंस, राशिद खान।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
