Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Viral Pic: जब कोहली को एकटक घूरती रह गईं स्मिथ की प्रेमिका डैनियले...

नई दिल्ली। आज ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड का सामना करेगी और इसे इत्तफाक कहें या फिर कुछ और कि आज ही कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ का जन्मदिन भी है इसलिए आज स्मिथ की पूरी कोशिश होगी कि वो जीत के जश्न के साथ ही बर्थडे केक काटें और इसलिए उनका पूरा फोकस मैच पर ही होगा।

और उनके चाहने वालों का उनकी प्रेमिका डैनियले विलिस पर, जो हर बड़े मैच में स्मिथ के साथ होती हैं। दोनों करीब 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, विलिस एक लॉ की छात्रा हैं और काफी हॉट हैं लेकिन भारतीय दर्शकों के बीच डैनियले विलिस की बातें तब शुरू हुईं जब आस्ट्रेलिया टीम फरवरी 2017 में टेस्ट सीरीज खेलने भारत आई।

जब एकटक कोहली को घूरती रह गईं थी स्मिथ की प्रेमिका डैनियले...

तब स्टीव स्मिथ के साथ उनकी गर्लफ्रेंड डैनियले विलिस भी थीं, इस दौरान डैनियले की एक तस्वीर बहुत वायरल हुई थी, जिसमें वो स्टीव स्मिथ की मौजूदगी में, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को एकटक घूर रही थीं।

डैनियले की आंखें कोहली पर से हट ही नहीं रही थीं

उस वायरल तस्वीर में डैनियले की आंखें कोहली पर से हट ही नहीं रही थीं और वो उन्हें देखकर लगातार मुस्कुरा रही थीं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स आए थे और लोगों ने स्मिथ को कोहली से संभलकर रहने की हिदायत दी थी।

स्मिथ-डैनियले और कोहली-अनुष्का

फिलहाल ये बात भी सुर्खियां बटोरने के बाद खत्म हो गई और सच्चाई ये है कि स्मिथ-डैनियले और कोहली-अनुष्का आपस में काफी खुश हैं। वैसे स्मिथ के जन्मदिन पर वनइंडिया परिवार भी उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं देता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+