For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup में पहली बार नामिबिया को मिली जीत, नीदरलैंडस को हरा कर रचा इतिहास

T20 World Cup
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। यूएई में जारी टी20 विश्वकप के क्वालिफायर राउंड का 7वां मैच अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में नामिबिया और नीदरलैंडस की टीम के बीच खेला गया, जहां पर नामिबिया की टीम ने पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रचते हुए टी20 विश्वकप की अपनी पहली जीत हासिल की। श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से बुरी तरह मैच गंवाने के बाद नामिबिया की टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिये हर हाल में इस जीत की दरकार थी, जिसमें उसका सामना आयरलैंड से हारकर आ रही नीदरलैंड से हुआ। नामिबिया के कप्तान ग्रेहार्ड इरासमस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और नीदरलैंडस की टीम को बल्लेबाजी के लिये बुलाया।

नीदरलैंडस के लिये सलामी बल्लेबाजी करने आये मैक्स ऑड (70) ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया और 56 गेंदों में 70 रन की पारी खेलकर वापस लौटे। मैक्स ने माईबर्ग (17) के साथ पहले विकेट के लिये 42 रनों की साझेदारी की। नीदरलैंडस की टीम एक अच्छी शुरुआत के साथ बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रही थी कि नामिबिया के लिये जन फ्रिलनिक ने माईबर्ग को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। वहीं 10 रन बाद वीज ने वैन डर मीव को भी आउट कर दूसरा झटका दिया।

और पढ़ें: T20 World Cup: क्वालिफायर राउंड के बीच में ही बदले सुपर 12 के नियम, आईसीसी ने बदली ग्रुप सीडिंग

मैक्स ऑड ने एकरमैन (35) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिये 82 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम के आंकड़े को 100 रन के पार ले गये। फिलनिक ने एकरमैन का विकेट चटकाया तो ऑड रन आउट होकर वापस लौटे। स्कॉट एडवर्ड्स ने 11 गेंदों में 2 चौके और एक छक्का लगाकर नाबाद 21 रनों की पारी खेली और अपनी टीम के स्कोर को 164 पर पहुंचा दिया।

जवाब में 165 रनों का पीछा करने उतरी नामिबिया की टीम की शुरुआत धीमी रही लेकिन नीदरलैंडस ने अपनी गेंदबाजी के दम पर वापसी की। स्टीफन बार्ड (19), जेन ग्रीन (15) और क्रेग विलियमस (11) 20 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सके और नामिबिया की टीम ने महज 52 रन पर अपने 3 विकेट खो दिये। यहां पर कप्तान गेर्हार्ड इरेसमस (35) ने टीम के लिये संभली हुई पारी खेलकर डेविड वीज (66) के साथ चौथे विकेट के लिये 93 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: T20 WC वॉर्मअप मैच में छठे गेंदबाज बने विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखा भारतीय स्पिनर्स का जलवा

कप्तान गेहार्ड ने 22 गेंदों मे 4 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली जबकि डेविड वीज ने 40 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 66 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 6 गेंद पहले ही 6 विकेट से जीत दिला दी। नामिबिया के क्रिकेट इतिहास की यह पहली जीत है।

Story first published: Wednesday, October 20, 2021, 20:14 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+