Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रातों-रात स्टार बनी टीम इंडिया की 87 साल की फैन, आनंद महिंद्रा ने की खास पेशकश

नई दिल्ली: यूं तो भारत के हर मैच में देश-दुनिया के विभिन्न कोनों से अनेकों फैंस आकर टीम का उत्साह बढ़ाते हैं लेकिन कुछ दृश्य वास्तव में विरले और अपने आप में लाखों शब्द समेटने वाले होते हैं। बर्मिंघम में टीम इंडिया की एक 87 साल की फैन को देखने के बाद ऐसा ही महसूस हुआ। दरअसल भारतीय पारी के दौरान जब भी चौका छ्क्का लगाता तो एक बुजुर्ग महिला बड़े ही जोश के साथ टीम का उत्साह बढाती हुई दिखाईं देती। इन महिला का नाम चारूलता पटेल है और ये 87 साल की हैं। वे कभी नाचती हुईं दिखाईं देती तो कभी बाजा बजाती हुईं। अततः जब वे कैमरे का केंद्र बिंदु बन गई तो सोशल मीडिया पर भी तुरंत छा गईं। विश्व कप में 7वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान कोहली सीधे अपनी इस फैन के पास पहुंच गए और उनके साथ कुछ समय बिताया।

87 साल की फैन के लिए महिंद्रा ने खोला टीवी

87 साल की फैन के लिए महिंद्रा ने खोला टीवी

रातों-रात सेलिब्रेटी सरीखी सुर्खियां बटोर रही इस वृद्ध क्रिकेट फैन के समर्थन में भारत के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने खास पेशकश की है। आनंद महिंद्रा ने इस क्रिकेट फैन को विश्वकप में होने वाले भारत के आगामी मुकाबलों के टिकट देने की बात कही है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके लिखा कि मैं अपनी परंपरा के अनुसार मैच नहीं देख रहा था। लेकिन अब मैं टीवी ऑन करने जा रहा हूं ताकि इस महिला को देख सकूं, जोकि मैच विजेता की तरह दिख रही हैं।

टीम इंडिया को बधाई

टीम इंडिया को बधाई

एक अन्य ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा कि मैंने आखिरी ओवर का मैच देखा, इसमे वो सबकुछ था जिसे आप देखना चाहते हैं। सबसे अच्छी जीत वह होती है जो आपको अपने नाखून काटने पर मजबूर कर दे, लेकिन बाद में जीत बेहद आसान लगे। शाबाश टीम इंडिया, साथ ही इस बात को सुनिश्चित करें कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में भी यह मैच विनिंग महिला मैच देखने के लिए आएं, उन्हें फ्री टिकट दिया जाए।

फ्री टिकट की पेशकश

फ्री टिकट की पेशकश

ट्विटर पर परवेश वर्मा नाम के यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए लिखा कि आप इस महिला के टिकट क्यों नहीं स्पॉसर करते हैं, जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने लिखा कि इस महिला की तलाश कीजिए कि वह कौन हैं, मैं वादा करता हूं कि भारत के आगामी मैचों के टिकट के पैसे मैं दूंगा। गौर करने वाली बात है कि चारुलता पांडे ने मैच के दौरान टीम इंडिया का जमकर समर्थन किया। मैच में जीत के बाद खुद कप्तान कोहली ने उनसे आकर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

'बूढ़ी दादी' संग विराट की तस्वीर पर अनुष्का का रिएक्शन हुआ वायरल, जानिए क्या कहा

Story first published: Wednesday, July 3, 2019, 20:56 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+