मांजरेकर ने उठाया धोनी पर सवाल तो जडेजा ने एक ट्वीट से कर दी बोलती बंद
नई दिल्ली : विश्व कप 2019 में वैसे तो सबसे अधिक खेल और खिलाड़ी की चर्चा हो रही है लेकिन अब उनसे अधिक एक शख्स सुर्खियां बटोर रहा है उनका नाम है संजय मांजरेकर। टीम इंडिया के लिए कुल 74 ODI और 37 टेस्ट खेलने वाले मांजरेकर इन दिनों ICC के ऑफिशियल कमेंटेटर की हैसियत से विश्व कप में कमेंट्री कर रहे हैं लेकिन उनका अधिक बोलना और खिलाड़ियों की बहुत अधिक आलोचना करना क्रिकेट प्रशंसकों को नागवार गुजर रहा है। बांग्लादेश बनाम भारत के बीच हुए मुकाबले के दौरान उन्होंने धोनी के इंटेंट और धीमी पारी की आलोचना की तो माही के फैंस ने क्लास लगा दी।

मांजरेकर ने उठाया सवाल
मांजरेकर अब किसी और नहीं बल्कि विश्व कप टीम में शामिल ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा के निशाने पर आ गए हैं और वजह धोनी की आलोचना है। दरसल मांजरेकर ने धोनी की आलोचना करते हुए कहा कि " धोनी के बारे में एक दिलचस्प चीज बता रहा हूँ, माही ने इस वर्ल्ड कप में 87 गेंदों में 41 रन बनाए हैं लेकिन वार्मअप मैचों में उन्होंने स्पिन के खिलाफ 56 गेंदों में 69 रन बनाए हैं। ऐसा लगता है कहीं न कहीं धोनी के दिमाग पर भी उनका गेम हावी हो गया है और बड़े मैच में वो अपना विकेट नहीं गंवाना चाहते हैं या फिर उतना रिस्क नहीं लेते हैं।"

जडेजा का जवाब
रविंद्र जडेजा और धोनी कितने अच्छे दोस्त हैं यह दुनिय जानती है। हाल के दिनों में खासकर, वर्ल्ड कप में धोनी की धीमी पारी की जमकर आलोचना हो रही है। जडेजा ने मांजरेकर के ट्वीट पर करारा जवाब दिया और उन्हें मेंशन करते हुए लिखा "आपने जितने मैच खेले हैं मैंने उससे दोगुने मैच खेले हैं और अभी भी खेल रहा हूँ। कम से कम उस शख्स (धोनी) का सम्मान करना सीखें जिसने आपसे बेहतर हासिल किया है। जडेजा ने गुस्से में आगे लिखा मैंने आपका बहुत मुंह का डायरिया सुन लिया। जडेजा ने इस एक ट्वीट से मांजरेकर की बोलती बंद कर दी है।

माही की धीमी पारी
आपको बता दें धोनी ने अफगानिस्तान के खिलाफ जो धीमी पारी खेली थी उसकी खूब आलोचना हुई थी। माही ने अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंदों में 28 रन,विंडीज के खिलाफ 61 गेंदों में 56 रन और इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंदों में 42 रन वहीं बांग्लादेश के खिलाफ 33 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली लेकिन अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ उनकी धीमी पारी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के आँखों में चुभ गई।
रातों-रात स्टार बनी टीम इंडिया की 87 साल की फैन, आनंद महिंद्रा ने की खास पेशकश
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
