Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब भारत ने बीच टूर्नामेंट में करा ली थी वापसी की टिकट, फिर जीत गया विश्व कप

नई दिल्ली। भारतीय फैन्स के लिये 1983 का साल बेहद खास रहा है। यह वही साल जब भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट का अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था। हालांकि यह बेहद कम लोगों को पता है कि कपिल देव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में अपनी जीत को लेकर विश्वास नहीं था। इसका पता इसी बात से चल जाता है कि भारतीय टीम ने क्वॉलिफायर राउंड में पहुंचने के साथ ही अपनी वापसी के टिकट बुक करा लिये थे।

और पढ़ें: तो इस गलती के चलते विश्व कप 2019 का सेमीफाइनल हारा भारत, दिनेश कार्तिक ने खोला राज

इंग्लैंड में आयोजित हुए इस 1983 विश्व कप को लेकर निर्देशक कबीर खान एक खेल ड्रामा फिल्म '83' बना रहे हैं। इसमें इस विश्व कप से जुड़े कई किस्सों पर बात की गई है और भारत की ऐतिहासिक जीत से जुड़े कई दिलचस्प किस्सों के बारे में भी बताया गया है।

और पढ़ें: PCB ने बतायी उमर अकमल पर 3 साल का लंबा बैन लगाने की असली वजह

विश्व कप जीतने की दावेदार नहीं थी टीम इंडिया

विश्व कप जीतने की दावेदार नहीं थी टीम इंडिया

फिल्म '83' के निर्देशक कबीर खान ने इस विश्व कप जीत से जुड़े कई किस्सों को साझा करते हुए बताया कि इस विश्व कप में भारतीय टीम को जीत का दावेदार नहीं माना जा रहा था। यहां तक की खुद भारतीय खिलाड़ियों को विश्वास नहीं था कि वो विश्व कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट जीत सकते हैं।

इतना ही नहीं भारतीय टीम में शामिल करीब 7 खिलाड़ियों ने तो विश्व कप के ग्रुप मैच खत्म होने के बाद अपनी पत्नियों के साथ छुट्टी बिताने की योजना भी बना ली थी। इनमें से कुछ की हाल फिलहाल में ही शादी हई थी। इन खिलाड़ियों ने 20 जून की रात को न्यूयॉर्क के लिये अपने टिकट बुक किये थे।

कबीर खान का खुलासा, बीच टूर्नामेंट में करा ली थी वापसी की टिकट

कबीर खान का खुलासा, बीच टूर्नामेंट में करा ली थी वापसी की टिकट

भारतीय टीम के इस पहले विश्व खिताब के बारे में बात करते हुए कबीर खान ने बताया कि इस भारतीय टीम ने बीच टूर्नामेंट में ही अपनी वापसी की टिकट बुक करा ली थी क्योंकि उन्हें इस बात का विश्वास था कि उनकी टीम ग्रुप मैचों को पार नहीं कर पायेगी और बाहर हो जायेगी। विश्व कप का सेमीफाइनल मैच 22 जून को था और खिलाड़ियों ने 20 जून की वापसी की टिकट करा रखी थी।

इस किस्से पर अधिक रोशनी डालते हुए कबीर खान ने साझा किया, 'यह कहानी मुझे श्रीकांत ने बताई थी कि कैसे सभी को विश्वास था कि भारत वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएगा। यहां तक कि खुद भारतीय खिलाड़ियों को भी यही लगता था कि वे वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते।'

ग्रुप मैच के बाद न्यूयॉर्क जाने वाले थे भारतीय खिलाड़ी

ग्रुप मैच के बाद न्यूयॉर्क जाने वाले थे भारतीय खिलाड़ी

कबीर खान ने इसका जिक्र करते हुए कहा,' श्रीकांत ने हमें बताया कि जब उनका चयन हुआ तो वो सभी काफी खुश थे। विश्व कप से कुछ वक्त पहले यानी मार्च में ही श्रीकांत की शादी हुई थी। तो जैसे ही उन्हें सिलेक्शन की खबर मिली तो उन्होंने प्लान किया कि वो पहले टीम के साथ लंदन जाकर कुछ मैच खेलेंगे और फिर वहां से 10,000 रुपये और लेकर पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो जाएंगे।'

कबीर खान ने बताया कि सिर्फ श्रीकांत ही नहीं उनके अलावा 6 और खिलाड़ी थे जिन्होंने अपनी पत्नियों के साथ घूमने का प्लान बनाया था। 7 खिलाड़ियों ने न्यूयॉर्क जाने के लिये 20 जून की टिकट बुक करवा ली थी। हालांकि जब भारतीय टीम ने अपना पहला मैच जीता तो खिलाड़ियों ने इसे गंभीरता से लेना शुरु किया और एक-एक करके न्यूयॉर्क घूमने जाने की टिकट कैंसिल करवाई।

Story first published: Sunday, May 10, 2020, 15:47 [IST]
Other articles published on May 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+