For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

समुद्र की लहरों में मस्ती करती दिखीं नताशा, किशन और अय्यर कूदे

दुबई: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका लाइफस्टाइल किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच सकता है। हार्दिक पांड्या आईसीसी टी20 विश्व कप में खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन उनकी पत्नी दुबई में समुद्र की लहरों के बीच खूब मस्ती करती दिखीं। उनके साथ भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और ईशान किशन भी थे जो कूदते हुए लहरों के बीच आनंद ले रहे थे।

नताशा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में नताशा दुबई के समुद्र में जेट स्कीइंग का मजा लेती नजर आ रही हैं। वहीं ईशान किशन और श्रेयस अय्यर दोनों जेट स्कीइंग करते और समुद्र में कूदते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर 95 लाख के करीब लाइक आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर फेमस है 'रेसलर' निशा दहिया, जानिए उनके बारे में खास बातें

नताशा उम्र में हार्दिक से बड़ी हैं। वह हार्दिक से लगभग डेढ़ साल बड़ी हैं। नताशा एक समय सर्बिया की मशूहर माॅडल थीं। नताशा ने साल 2012 में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भारत में कदम रखा था। नताशा ने विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में शुरुआत की, जहां उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। फिर उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में कदम रखा।

वहीं हार्दिक को लेकर बात करें तो वे अभी भारतीय टीम से बाहर हैं। आगामी समय में भारतीय क्रिकेट टीम चार अलग-अलग देशों को भारत में खेलने के लिए लाएगी। इनमें न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं। इन सभी मैचों के कार्यक्रम की भी हाल ही में घोषणा की गई है और अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी न्यूजीलैंड के पहले दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टी20 टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी गई। कई दिग्गज बाकी सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं लेकिन हार्दिक को खराब फाॅर्म के चलते टीम से बाहर किया गया है।

Story first published: Wednesday, November 10, 2021, 21:54 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+