आज पर्दे पर माही की बॉयोपिक धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी, खुलेंगे कई राज
नई दिल्ली। आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका इंतजार कप्तान धोनी के फैंस को ना जाने कब से था। जी हां आज सिनेमाघरों में कप्तान धोनी की बॉयोपिक धोनी द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज हो गई है।
क्रिकेट प्रेमियों को लगता है कि माही के जीवन से जुड़ी ये फिल्म उनके जीवन के कुछ ऐसे राज खोलने वाली है जो कि अभी तक केवल धोनी ही जानते थे इसलिए भी इस फिल्म के प्रति लोग काफी क्रेजी है। फिल्म का पहला शो देश के लगभग के हर जगह हाउसफूल है।
फिल्म के प्रोमो ने तो पहले ही क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है।फिल्म में धोनी का किरदार प्ले करने वाले सुशांत सिंह राजपूत को देखकर आप सभी को पुराने लंबे बालों वाले माही की याद ताजा हो गई है।
मालूम हो कि 'एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में मुख्य रोल सुशांत सिंह राजपूत, कियारा अडवाणी, अनुपम खेर, दिशा पटानी और भूमिका चावला ने निभाया है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
