इस्लामाबाद। पाकिस्तान में साल 2009 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए आतंकी हमले के कारण सभी देशों ने वहां क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया था लेकिन अब 9 साल बाद फिर से वहां अंतरराष्ट्रीय मैच शुरू हो गए हैं। पाकिस्तान में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है। तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में ऐसा वाक्या हुआ, जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर भी होने लगे। पाकिस्तान और वेस्टिंडीज के बीच दूसरे टी0-20 मैच दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। जहां वेस्टइंडीज का राष्ट्रगान ठीक-ठाक रहा, वहीं पाकिस्तान का राष्ट्रगान चलते-चलते बीच में ही रुक गया।
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में खेले गए मैच में राष्ट्रगान चलते-चलते बीच में बंद हो गया। मैच शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज का राष्ट्रगान बजा, इसके बाद जब पाकिस्तान का नंबर आया तो वो चलते-चलते बीच में ही बंद हो गया। इसके बाद पाकिस्तान के लोगों ने जो किया, उसकी तारीफ और चर्चे सोशल मीडिया पर भी हो गए हैं। पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजना बंद हुआ तो लोगों ने इसमें कोई बाधा नहीं आने दी और उन्होंने खुद उसे गाकर पूरा किया। लोगों के संग खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रगान गाया और इसके बाद ही मैदान से बाहर आए।
इसे देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि राष्ट्रगान एक पल के लिए भी बीच में रुका था। इसका वीडियो एक यूजर ने ट्विटर पर डाला हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने स्टेडियम में मौजूद लोगों की काफी तारीफ की है। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले मैच में मेजबान टीम जीत गई। पहले मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 143 रनों से हराया।
The Pakistan national anthem...HALFWAY THROUGH THE AUDIO STOPPED AND THE PEOPLE COMPLETED IT!!! #PAKvWI #cricket pic.twitter.com/Wh4lj6X4AI
— احمد علی (@ahmedalitweets) April 1, 2018
That moment! T20I action returns to Karachi and the NSK loves it. Thousands sing the national anthem together! #PAKvWI #ApnaKhelApneGhar pic.twitter.com/qq0Bn43cvA
— PCB Official (@TheRealPCB) April 1, 2018
ये भी पढ़ें: आज ही के दिन धोनी के इस 'छक्के' ने भारत को जिताया था वर्ल्ड कप, सचिन का सपना किया था पूरा