Watch video: जब धोनी के अंदाज में इस युवा विकेटकीपर ने की स्टंपिंग, लोग रह गये हैरान
नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल को अगर शरीर माना जाये तो इस खेल में विकेटकीपिंग को उसकी रीढ़ की हड्डी माना जा सकता है। यह आपके गेम में उतनी ही रोल अदा करता है जितना आपकी रीढ़ की हड्डी शरीर को चलाने में, इसलिये इसे हमेशा से एक मुश्किल काम माना जाता रहा है। विकेटकीपर को हर वक्त गेंद पर नजर रखते हुए चौकन्ना रहना पड़ता है। दुनिया में जब भी अच्छे विकेटकीपर की बात की जाती है तो हमें कुमार सांगकारा, एडम गिलक्रिस्ट और एमएस धोनी की याद आती है। हालांकि एमएस धोनी की विकेटकीपिंग का अलग अंदाज है, जो कि बिल्कुल भी पारंपरिक नहीं है।
और पढ़ें: खुशखबरी! एक बार फिर गेंदबाजों की धुनाई करने मैदान में उतरेगी सचिन-धोनी की जोड़ी
ऐसे में जब भी कभी कोई युवा खिलाड़ी अद्भुत तरीके से किसी बल्लेबाज को स्टंपिंग करता है जिसमें हमें एमएस धोनी के गैर-पारंपरिक तरीके की झलक मिलती है तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जिम्बाब्वे की अंडर-19 टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज डेन शेडनफोर्ड ने धोनी के अंदाज में कीवी खिलाड़ी को आउट कर पवेलियन भेजा।
और पढ़ें: 5 करोड़ कमाने वाले पंत ने छोड़ा 28 करोड़ कमाने वाली इस लड़की का साथ, पैसों ने रिश्ते में डाली दरार?

4 नेशन सीरीज में हुआ यह कारनामा
पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका में जारी 4 देशों के टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में 17 वर्षीय डेन ने धोनी स्टाइल में एक बल्लेबाज को स्टंप आउट किया। जिसके बाद डरबन में खेले जा रहे इस मैच का वीडियो वायरल हो गया।
न्यूजीलैंड की पारी के 36वें ओवर में स्पिनर टडावांशे न्यांगिनी गेंदबाजी कर रहे थे। चौथी गेंद तक गेंदबाज के लिए यह अच्छा ओवर था।
|
धोनी के अंदाज में बिना देखे उड़ाई गिल्ली, देखें वीडियो
अगली गेंद पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बैखम व्हीलर ने क्रीज से बाहर निकल कर गेंद को सीमा पार पहुंचाना चाहा, लेकिन वह चूक गए। गेंद लेग साइड पर गई।
शेडनफोर्ड ने क्रीज से बाहर निकल कर गेंद को पकड़ा और स्टंप्स को बिना देखे एकदम धोनी के स्टाइल में गेंद स्टंप्स की तरफ फेंक दी। गेंद स्टंप्स पर लगी। उस समय बल्लेबाज क्रीज के बाहर थे।

शेडनफोर्ड को देख लोगों को याद आये एमएस धोनी
शेडनफोर्ड ने जिस तरह से यह स्टंपिंग की उसके बाद चारों ओर उनके इस प्रयास की जमकर तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं शेडनफोर्ड की तुलना लोग एमएस धोनी और श्रीलंका के कुमार संगकारा से कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है मैच के अंत में रिजल्ट जिम्बाब्वे के पक्ष में रहा। जिम्बाब्वे ने मिल्टन शुंबा के 4 विकेट और अर्द्धशतक पारी की बदौलत जीत हासिल की। जिम्बाब्वे के लिये वेस्ले माधवेरा और चेसा ने क्रमशः 3 और 2 विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
