For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नीरज चोपड़ा ने पानी के अंदर दिखाया भाला-फेंक एक्शन, शुरू हुई ट्रेनिंग- VIDEO

नई दिल्लीः ओलंपिक के एथलेटिक्स इवेंट में गोल्ड हासिल कर चुके नीरज चोपड़ा अपने खेल के प्रति जुनूनी हैं। कोई भी अपने खेल पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित किए बिना ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए आगे नहीं बढ़ सकता है। इसी बीच एक नया वीडियो भी आया है जो यह साबित करता है कि नीरज के दिमाग में सिर्फ जेवलिन है।

लगातार सुर्खियां बटोर रहे नीरज को टोक्यो से देश वापस आने के बाद उन्हें इतने बिजी कार्यकर्म का सामना करना पड़ा कि वह अपना अभ्यास फिर से शुरू नहीं कर सके और उन्हें इस साल के लिए अपना सीजन भी समाप्त करना पड़ा। लेकिन वह अभ्यास पर वापस आ गए है, हालांकि तरीका थोड़ा विचित्र है!

मालदीव में छुट्टियां-

मालदीव में छुट्टियां-

नीरज इस समय मालदीव में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। मीडिया में जाने, कई राजनेताओं से मिलने, ढेर सारी बधाईयों में शामिल होने और अभिनव बिंद्रा से मिलने के बाद, नीरज आखिरकार ब्रेक पर हैं।

नीरज ने पानी के भीतर आनंद लेते हुए खुद की एक वीडियो पोस्ट की है, जहां उन्हें भाला फेंकने की प्रोसेस करते देखा जा सकता है।

नीरज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो के साथ लिखा "आसमान पर, जमीन पे, या पानी के भीतर, मैं हमेशा भाले के बारे में सोचता हूं! फिर प्रशिक्षण शुरू हो गया है।"

IPL 2021: छक्कों में गेल को भी पीछे छोड़ गए केएल राहुल, शमी निकल गए बुमराह से आगे

कड़ी मेहनत से पहले कुछ हल्का-फुल्का समय

अगले ओलंपिक चक्र के लिए फिर से कड़ी मेहनत करने से पहले नीरज निश्चित रूप से आनंद ले रहे हैं।

नीरज ने अपनी मालदीव की छुट्टियों की कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में भी पोस्ट कीं, जिनमें से एक में वह अपने 'स्वस्थ नाश्ते' का आनंद ले रहे हैं।

पिछले महीने, नीरज अपने साथी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा से मिलने गए थे और उन्हें 'टोक्यो' नामक पिल्ला उपहार में मिला।

ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है-

ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है-

अपनी जीत के बाद से, नीरज का जीवन रातोंरात बदल गया और विभिन्न ब्रांड उन्हें अपने विज्ञापनों के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। अपनी ओलंपिक सफलता के बाद, उन्होंने कई कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील साइन की है। 23 वर्षीय भाला फेंकने वाले स्टार की ब्रांड वैल्यू में कथित तौर पर 1000 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बढ़ी हुई ब्रांड वैल्यू के साथ, नीरज की एंडोर्समेंट फीस टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बराबर हो जाती है। टोक्यो ओलंपिक 2020 से पहले भी, नीरज चोपड़ा नाइके, स्पोर्ट्स ड्रिंक गेटोरेड, एक्सॉन मोबिल और मसलब्लेज स्पोर्ट्स सप्लीमेंट्स जैसे ब्रांडों का प्रचार कर रहे थे। अब इन ब्रांडों के साथ मौजूदा सौदों को और भी ऊंची रकम पर रिन्यू किए जाने के चांस हैं।

Story first published: Saturday, October 2, 2021, 14:09 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+