Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रांची में धोनी ने किया अपने पहले स्टोर का उद्घाटन, देशभर में होगी चेन

रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब प्रत्यक्ष रूप से व्यवसाय के क्षेत्र में उतरे हैं। गुरुवार को अपने होमटाउन रांची के चाहने वालों की भीड़ के बीच धोनी ने अपने पहले आउटलेट सेवन की ओपनिंग की। रांची के न्यूक्लियस मॉल में अपने पहले आउटलेट का उद्घाटन करते हुए धोनी उर्फ माही ने कहा की इस तरह के स्टोर पूरे देश में खोले जायेंगे।

बहुत सारे बेटों पर भारी है मेरी बेटी हरमनप्रीत कौर-गर्व से बोले पापा

धोनी ने बताया उनका लक्ष्य पूरे देश में इस तरह से आउटलेट खोलने का है। यह मूल रूप से एक्टिव लाइफ स्टाइल और हेल्थ से जुडी चीजों का एक्सक्लूसिव स्टोर होगा। धोनी ने कहा की सेवन अपने आप में एक ब्रांड होगा। इस स्टोर में जूते, खेल से जुडी सामग्री और अन्य चीजें मिलेंगी।

चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया

आपको बता दें कि इस मौके पर धोनी के साथ रीति स्पोर्ट्स के सीएमडी अरुण पांडेय भी मौजूद थे। धोनी सेवन स्टोर के ब्रांड एंबेसडर और पार्टनर भी हैं। इस मौके पर धोनी की एक झलक पाने के लिए लोगों की काफी बड़ी भीड़ मॉल में उपस्थित थी। लोग माही का दीदार करने के लिए काफी क्रेजी दिखे। धोनी ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया बल्कि जहां तक संभव हो सका उन्होंने अपने फैंस को ऑटोग्राफ दिए और चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+