महेंद्र सिंह धोनी को डांस स्टेप सिखाती नजर आईं बेटी जीवा धोनी, दिल छू लेगा ये Video

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम चीजें ही शेयर करते हैं। सोशल मीडिया पर अमूमन वह अपनी बेटी जीवा धोनी की प्यारी हरकतें और शरारतें साझा करते नजर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा समय में क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए महेंद्र सिंह धोनी का चयन नहीं किया गया। अपने फुर्सत के पल वह इस समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। ऐसे में धोनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी बेटी उन्हें डांस स्टेप्स सिखाती नजर आ रही हैं।
|
जीवा सीखा रही हैं डांस स्टेप:
महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम वीडियो बेटी जीवा के साथ डांस कर रहे हैं। खास बात है कि बेटी जीवा पापा एमएस धोनी को डांस सिखा रही हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड की जर्सी पहने एमएस धोनी बेटी जीवा के डांसिंग स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

साक्षी ने रिकॉर्ड किया है वीडियो:
इस वीडियो में धोनी जीवा के डांस की नकल करते नजर आ रहे हैं।फैंस डांस के मामले में जीवा को धोनी से बेहतर बता रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही।इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो को साक्षी धोनी ने रिकॉर्ड किया है।
| |
इससे पहले भी वायरल हुआ था वीडियो:
धोनी और उनकी बेटी जीवा के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जीवा दो अलग-अलग भाषा बोलती नजर आ रही थी।
पहले जीवा भोजपुरी में कहती हैं ए महेंद्र सिंह धोनी कइसन बा? ( महेंद्र सिंह धोनी कैसे हैं) तो धोनी कहते हैं ठीके बा ( ठीक हूं)। इसके बाद वो तमिल में पूछती हैं 'इपुड्डी इरुकिंगा' ( आप कैसे हो), तो धोनी तमिल में जवाब देते हैं 'नल्ला इरुकेन'( मैं अच्छा हूं)।
Video: जब धोनी और साक्षी के बीच आ गए हार्दिक पांड्या, माही का हाथ छोड़कर चली गईं साक्षी

लचर रहा है धोनी का प्रदर्शन:
धोनी के लिए यह सबसे खराब साल रहा है। धोनी ने 2018 में 28 मैच खेले है और 28.42 की औसतसे सिर्फ 398 रन बनाए है। अपनी 28 पारियों में उन्होंने सिर्फ एक हाफ सेंचुरी जड़ी है और उनका उच्चतम स्कोर 52 रहा है। धोनी की जगह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को जगह मिली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
