अपने ही घर में हारने के बाद धोनी ने किसकी लगाई क्लास?
रांची। ऐसा पहली बार हुआ कि कप्तान धोनी के होमटाउन रांची में इंडिया को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। बुधवार को ना तो धोनी का बल्ला चला और ना ही उनकी अगुवाई में भारत को जीत मिली, जबकि बॉलिंग, फिल्डिंग और बैटिंग तीनों में इंडिया न्यूजीलैंड से पीछे ही रही और मेहमान टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए माही की सेना को उसी के घर में हरा दिया।
एमएस धोनी की 'हमर' देख न्यूजीलैंड हुआ भौंचक्का, फोटो वायरल
मैच के बाद कप्तान धोनी ने हार का सारा दोष पुछल्ले क्रम के बल्लेबाजों पर मढ़ दिया। हालांकि धोनी ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि पांचवें और छठे क्रम के बल्लेबाज अपेक्षाकृत नए हैं और वे जल्द ही सीख जाएंगे कि हमेशा बड़े शॉट नहीं लगाए जाते हैं। उनका इशारा अक्षर पटेल, मनीष पांडे और हार्दिक पांड्या की ओर था।
गौरतलब है कि बुधवार को हुए मैच में पांचवें क्रम पर अक्षर पटेल और छठे क्रम पर मनीष पांडेय बल्लेबाजी करने उतरे। मनीष 12 जबकि पटेल ने 38 रन बनाए। अक्षर को साथ नहीं मिला वरना टीम इंडिया जीत सकती थी। सबसे घटिया शॉट पर हार्दिक पांड्या आउट हुए जिन्हें कि लोग भावी ऑलराउंडर के रूप में देख रही हैं।
मालूम हो कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड से मिले 261 रनों के जवाब में 48.4 ओवरों में 241 रन बनाकर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड ने इसके साथ ही पांच मैचों की श्रृंखला में 2-2 से बराबरी कर ली है और अब विशाखापट्टनम में होने वाला पांचवां मैच श्रृंखला का परिणाम तय करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
