मुनाफ पटेल बोले- 150 किमी/घंटे की स्पीड से गेंद फेंकने वाले इस खिलाड़ी को टेस्ट में माैका दो
नई दिल्ली। हरियाणा के स्पीडस्टर नवदीप सैनी के पास लगभग उतनी ही रफ्तार से गेंदबाजी करने की काबिलियत है, जितनी ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क और साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा के पास है। इस साल जब उन्होंने आईपीएल में बेंगुलरू की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शन वाॅटसन को 51.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक बोल्ड किया था, जिसे सब देखते ही रह गए थे। अब रफ्तार के इस साैदागर को 3 अगस्त से शुरू होने जा रहे विंडीज दाैरे पर वनडे व टी20 टीम में शामिल किया गया है, जबकि टेस्ट में नहीं। ऐसे में पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल का मानना है कि इस 150 किमी/घंटे की स्पीड से गेंद फेंकने वाले इस खिलाड़ी को टेस्ट में भी माैका दिया जाना चाहिए था।

कही ये बात
मुनाफ ने कहा कि नवदीप सैनी ने अपनी तेज गति से प्रभावित किया है और उन्होंने दिखाया है कि उनके पास 145 किमी / घंटा की गति को देखने का कौशल है। उन्होंने का, "सैनी एकमात्र खिलाड़ी है जो अब 150 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी कर सकता है। उन्हें टेस्ट टीम में भी रहने की जरूरत है और टीम के साथ रखा जाना चाहिए।'' सैनी के पास बेहतरीन इन स्विंगर है। ऑफ स्टंप के आस-पास उनकी तेज गेंदों को पढ़ना आसान नहीं है। इसके अलावा उनके पास बुमराह की तरह ही सटीक गिरने वाली यॉर्कर भी है।
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड पहली बार करने जा रहा है ऐसा, फैन बोला- कोई फायदा नहीं

धोनी खुद करेंगे फैसला
इसके अलावा मुनाफ ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलों पर भी अपनी राय दी है। मुनाफ पटेल ने कहा कि धोनी की अपनी योजना है और वह जानते हैं कि किस समय क्या करना है। उन्होंने टीवी 9 से बात करते हुए कहा, "उसकी अपनी योजना है। उन्होंने बीसीसीआई को बताया होगा लेकिन सभी चीजें सामने नहीं आई हैं। धोनी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है। 1975 के बाद से वेस्टइंडीज ने जो कुछ हासिल किया है, वह धोनी ने कुछ वर्षों (2007-15) में किया है। उसने हम सभी को ट्रॉफी दिलाई है। आप उसे वैसे ही अनदेखा नहीं कर सकते। "

लंबा नहीं रहा मुनाफ का करियर
बता दें कि भारतीय टीम में मुनाफ का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। उन्होंने 2006 में डेब्यू किया था, जबकि 2011 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। उन्होंने 13 टेस्ट खेले जिसमें 35 विकेट शामिल रहे। वहीं 70 वनडे मैचों में उनके नाम 86 विकेट दर्ज हैं।
बॉटल कैप चैलेंज : जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार से खोला ढक्कन, VIDEO हुआ वायरल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
