ICC ने केएल राहुल को लेकर पोस्ट किया मजेदार गेम, जिम्मी नीशम ने कर दिया ट्रोल
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते कई देश लॉकडाउन हैं और खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। महामारी के इस दौर की वजह से दुनिया भर में मूर्ख दिवस के नाम से मशहूर 1 अप्रैल को भी लोग संजीदा ही नजर आये। हालांकि क्रिकेट पर नजर रखने वाली दुनिया की सबसे बड़ी संस्था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने लोगों को हंसाने के लिये अप्रैल फूल वाले दिन प्रशंसकों के साथ एक गेम खेला। इस खेल के तहत आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोकेश राहुल की कई सारी पासपोर्ट साइज फोटो का एक कोलॉज शेयर किया और बीच में विराट कोहली की एक छोटी सी फोटो को ढूंढने को कहा।
और पढ़ें: युवराज सिंह ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कोरोना वायरस से जंग के लिए अफरीदी को किया था सपॉर्ट
आईसीसी की इस पोस्ट ने कई फैन्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा जिसमें केएल राहुल भी शामिल थे। हालांकि आईसीसी का यह ट्वीट उन पर तब भारी पड़ गया जब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी जिम्मी नीशम ने उसकी इस पोस्ट पर उसे ट्रोल कर दिया।
अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहूर जिम्मी नीशम ने आईसीसी को ट्रोल करते हुए लिखा,' आप लोग रास्ता भटक गये हो।'
और पढ़ें: वसीम जाफर ने बताया मौजूदा दौर में किस खिलाड़ी के पास है बेस्ट क्रिकेट ब्रेन
गौरतलब है कि कोरोनावायरस के चलते खेल जगत ठप्प पड़ा हुआ है और तमाम खेल गतिविधियों रुकी हुई हैं। इस बीच कई सारी क्रिकेट सीरीज और खेल आयोजन भी स्थगित कर दिये गये हैं।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या अब भारत में भी तेजी से बढ़ रही है। भारत में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 1600 पार हो गई है। महाराष्ट्र में बुधवार सुबह 18 और पॉजिटिव मामले सामने आए। इस तरह राज्य में अब तक 320 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
और पढ़ें: कोरोना वायरस से जंग के बीच क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने तैयार किया 4 सूत्री कार्यक्रम
इससे पहले बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 146 नए मामलों के सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर मंगलवार को 1,397 हो गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
