
कॉन्वे हुए बाहर, डेरिल मिशेल हुए अंदर-
अब उनकी हड्डी को जुड़ने में समय लगेगा जिसका मतलब यह है कि वे भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। उनके विकल्प की भी घोषणा कर दी है। कीवियों ने खतरनाक बल्लेबाज डेरिल मिशेल को कॉन्वे की जगह पर भारत के खिलाफ टीम में जगह दी है। मिशेल सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रौंदने वाला अर्धशतक लगाने के बाद से चर्चा में हैं। उस मैच में जेम्स नीशम की पारी से मैच को पलटा था लेकिन मिशेल की पारी को मैच को जिताया था।
गांगुली ने NCA हेड की पोस्ट के लिए लक्ष्मण को मनाया, जल्दी होगी आधिकारिक घोषणा

मिशेल के लिए टेस्ट मैचों में सुनहरा अवसर-
कीवी कोच गैरी स्टीड ने कॉन्वे की हालत की जानकारी देते हुए बताया, "यह अफसोसजनक है कि नई वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में हमारी पहली सीरीज में कॉन्वे हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन ये दूसरे खिलाड़ी के लिए एक अवसर भी है। डेरिल मिशेल में विविधता है और वे बल्लेबाजी में काफी चीजों को कर सकते हैं और निश्चित तौर पर इस समय उनमें काफी आत्मविश्वास भी है। उन्होंने साबित किया है कि वे टेस्ट क्रिकेट में भी परफॉर्म कर सकते हैं और मुझे पता है कि वे इसके लिए उत्साहित हैं।"

पहला मुकाबला कानपुर में 25 नवंबर से शुरू-
न्यूजीलैंड के लिए एक अफसोस बात यह है कि कीवी क्रिकेट बोर्ड बड़े देशों के साथ टेस्ट सीरीज खेलने में हमेशा से कंजूस रहा है। उनकी वित्तीय हालत ऐसी है कि कीवियों की तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हालत पतली हो जाती है इसलिए वे भारत, इंग्लैंड जैसे बड़े देशों के खिलाफ भी दो ही मैचों की टेस्ट सीरीज खेलते हैं। तो इस बार भी मामला अलग नहीं है और टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में 25 नवंबर से शुरू होगा जबकि दूसरा टेस्ट 3 दिसंबर से होगा।


Click it and Unblock the Notifications
