भारत आ रही न्यूजीलैंड की टीम को मिली चेतावनी, 'भारत आपको ऐसा पाठ पढ़ाएगा जो आप कभी सोच भी नहीं सकते'
नई दिल्ली। इसी महीने न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आ रही है। लेकिन उसे भारत दौरे से पहले बड़ी चेतावनी मिली है। दरअसल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। दोनों देशों के बीच 22 अक्टूबर को पहला वनडे मैच खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले न्यूजीलैंड की टीम को चेतावनी मिली है। कीवी टीम के कोच माइक हेसन ने अपने खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी टीम को दुनिया की नंबर-1 टीम को हराना है तो उन्हें कुछ खास करना होगा। हेसन ने कहा, "आपको पता है कि भारत में जाकर आपको हर हाल में प्रदर्शन करना होगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत आपको ऐसा पाठ पढ़ाएगा जो आप कभी सोच भी नहीं सकते।"
बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे में 4-1 से हराकर आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन का स्थान कब्जाया है। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए भारत दौरा आसान नहीं होगा। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम कमाल की फॉर्म में है। भारत की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक कमाल की रही है।
इसी को ध्यान में रखते हुए हेसन ने कहा, "भारत का दौरा करने वाली हर टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हमें अपने सीनियर खिलाड़ियों से बहुत उम्मीदें होंगी। टीम में केन विलियमसन, रॉस टेलर, मार्टिन गप्टिल जैसे खिलाड़ी हैं और इन सभी को अपनी जिम्मेदारी बखूबी पता है।"
इसे भी पढ़ेंः- खुद आशीष नेहरा ने की संन्यास की घोषणा, कहा- आईपीएल भी नहीं खेलूंगा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
