For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान को मिली छूट, नहीं लगेगी ज्यादा पाबंदियां

नई दिल्ली। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिये पाकिस्तान की टीम अगले महीने न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है, जिसके लिये उसन अपने 50 खिलाड़ियों की टीम भेजने का फैसला किया है। हालांकि इस दौरे पर पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त में खेली गई सीरीज की तुलना में कम पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। 'एक्सप्रेस न्यूजपेपर' की रिपोर्ट के अनुसार न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भले ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को इस दौरे पर अपने परिवार को साथ ले जाने की इजाजत नहीं दी है लेकिन इंग्लैंड की तुलना में उसे यहां पर कम पाबंदियों का सामना करना होगा।

इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की टीम को ऑकलैंड में पहुंचने के बाद 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड बिताना होगा। इस दौरान पहले 3 दिन खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सिर्फ 3 दिन तक अकेले क्वारंटीन में रहना होगा, जिसके बाद वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप में बैठकर खाना खा सकते हैं और साथ रह रहे किसी भी ग्रुप के अन्य सदस्य से मिलने की अनुमति भी मिल जायेगी।

और पढ़ें: रोहित शर्मा ने आकाश चोपड़ा को दिया करारा जवाब, कहा- एक दिन में चैम्पियन नहीं बनी टीम

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आयेंगे, वहीं जब एक बार क्वारंटीन खत्म हो जायेगा तो खिलाड़ियों का एक और टेस्ट कराया जायेगा जिसमें पास होने के बाद वो अपनी मर्जी से कहां भी आ जा सकते हैं।

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की टीम को काफी पाबंदियों का सामना करना पड़ा था और काफी कोरोना टेस्ट करवाये गये थे और 14 दिनों तक अलग-अलग कमरों में क्वारंटीन बिताया था।

और पढ़ें: WBBL: छोटी सी गलती सिडनी सिक्सर्स पर पड़ी भारी, सीए ने ठोंका 13 लाख से ज्यादा का जुर्माना

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि वह अपनी सरकार से इन मैचों के दौरान कुछ दर्शकों के स्टेडियम में मौजूद रहने की अनुमति लेने में जुटा है। दोनों टीमों के बीच 18 दिसंबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी।

Story first published: Sunday, November 22, 2020, 18:51 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+