For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WBBL: छोटी सी गलती सिडनी सिक्सर्स पर पड़ी भारी, सीए ने ठोंका 13 लाख से ज्यादा का जुर्माना

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग की महिला क्रिकेट टीम का 5वां सीजन खेला जा रहा है। इसी के तहत महिला बिग बैश लीग में शनिवार को सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेडेस की टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सिडनी सिक्सर्स की टीम की एक छोटी सी गलती उस पर भारी पड़ गई, जिसके चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उस पर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 25 हजार डॉलर का जुर्माना लगा दिया है। भारतीय रुपयों में यह रकम लगभग 13.5 लाख से ज्यादा है।

दरअसल सिडनी सिक्सर्स की टीम ने शनिवार को खेले गये इस मैच में अपनी टीम में तेज गेंदबाज हेले सिल्वर होम्स को शामिल किया जो कि चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं लेकिन तकनीकी रूप से उन्हें बीबीएल में वापसी की मंजूरी नहीं मिल सकी है।

और पढ़ें: फैन्स को फिर दिखेगी श्रीसंत की गेंदबाजी, इस टूर्नामेंट के साथ कर रहे मैदान पर वापसी

सिल्वर होम्स पैर में चोट की वजह से लीग से बाहर हो गई थी जिसके बाद वापसी करने के लिये उन्हें बीबीएल की तकनीकी समिति से इजाजत की दरकार होती है, जो कि इस मैच से पहले सिडनी सिक्सर्स की टीम के पास नहीं थी। ऐसे में सिडनी सिक्सर्स की टीम ने इस खिलाड़ी का नाम टीम शीट में शामिल करने की गलती की, हालांकि जैसे ही टीम को उसकी गलती का पता चला तो उसने इस खिलाड़ी को बदल दिया और अपनी गलती के बारे में बोर्ड को जानकारी दी।

इसके बावजूद बोर्ड ने सिडनी सिक्सर्स की टीम पर कड़ा जुर्माना लगाने का काम किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी किये गये बयान में कहा गया है कि सीए अपने सभी टूर्नामेंट में सच का कड़ाई से पालन करता है, इसमें अपने खिलाड़ियों के साथ किये गये करार भी शामिल है।

और पढ़ें: PCB ने पाकिस्तान के 3 सीनियर खिलाड़ियों को दिया प्रमोशन, अब एक मैच पर मिलेंगे इतने पैसे

उन्होंने कहा कि सिडनी सिक्सर्स की टीम ने जो गलती की है वह काफी गंभीर है और शनिवार को हुए मैच के दौरान इसका क्लब पर बुरा असर पड़ा। हम एलेन सुलिवान की ओर से दिये निष्कर्षों का मजबूती से समर्थन करते हैं।

Story first published: Sunday, November 22, 2020, 16:48 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+