
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भरी हामी
उल्लेखनीय है कि आईपीएल में न्यूजीलैंड के लिये खेलने वाले 6 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसमें जिमी नीशम किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में, मिशेल मैकलेघन और ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस के लिये, केन विलियम्सन सनराईजर्स हैदराबाद के लिये तो मिशेल सैंटनर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के लिये खेलते नजर आयेंगे।
इस बारे में बात करते हुए एनजेडसी के प्रवक्ता रिचर्ड बूक ने कहा, ‘आईपीएल के संदर्भ में, एनजेडसी संबंधित खिलाड़ियों को एनओसी जारी कर रहा है और यह उन पर निर्भर करता है कि वे क्या फैसला करते हैं। एनओसी प्रत्येक मामले पर विचार के बाद जारी की जाती है और ऐसा बहुत कम होता है कि इससे इनकार कर दिया जाए। हालांकि सतर्कता ऐसी चीज है जो सभी संबंधित खिलाड़ियों को दिखानी होगी। हालांकि इससे जुड़े मामलों पर हम की सूचना हमें खिलाड़ियों को देने की खुशी होगी जिससे कि हम जितनी संभव हो उतनी उनकी मदद कर सकें।'

खिलाड़ियों के अलावा इन्हें भी मिला NOC
गौरतलब है कि आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों के अलावा कीवी टीम के पूर्व खिलाड़ी स्टीफन फ्लेमिंग, शेन बॉन्ड और माइक हेसन को कोचिंग के सिलसिले में एनओसी दी जायेगी जबकि डैनी मोरिसन और साइमल डूल को कॉमेंट्री पैनल से जोड़ा गया है।
आपको बता दें कि टी20 विश्व कप टलने के बाद से आईपीएल का आयोजन सितंबर के अंत से नवंबर तक किए जाने की संभावना है। एनजेडसी अपने खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सुरक्षा के नवीनतम नियमों और कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी दे रहा है और अब सतर्कता बरतने की जिम्मेदारी खिलाड़ियों की है।

भारत दौरे पर नहीं आयेगा न्यूजीलैंड
इसके अलावा रिचर्ड ने पुष्टि की है कि न्यूजीलैंड ए टीम का भारत दौरा फिलहाल के लिये रद्द कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत की पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला खेलने के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलनी है लेकिन भारत ए टीम के सत्र के कम से कम चार दौरों और श्रृंखलाओं को रद्द या स्थगित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, ‘मेरी सूचना यह है कि ए टीम का भारत दौरा नहीं हो रहा है। यह फैसला दोनों बोर्ड के बीच आपसी सहमति से किया गया है।'


Click it and Unblock the Notifications
