For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चाैथी बार ICC ट्राॅफी जीतने से चूकी न्यूजीलैंड, जानिए कब-कब टूटा सपना

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार (14 नवंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी20 विश्व कप के फाइनल का अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जीत लिया। दोनों टीमें पहली बार इस टूर्नांमेंट के फाइनल में पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला खिताब जीता, वहीं न्यूजीलैंड का फिर ट्राॅफी जीतने का सपना टूट गया।

चाैथी बार ICC ट्राॅफी जीतने से चूकी न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की किस्मत बेहद खराब रही है। यह चौथी बार है जब न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में हार गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टूर्नामेंट से पहले ऐसा तीन बार हुआ और यह चौथी बार है। आईसीसी फाइनल में हारने के मामले में न्यूजीलैंड अब दूसरे नंबर पर है, जबकि इस सूची में इंग्लैंड सबसे ऊपर है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup : ये रहे ऑस्ट्रेलिया के 3 'हीरो', जिन्होंने तोड़ दिया न्यूजीलैंड का सपना

जानिए कब-कब टूटा फाइनल जीतने का सपना
- वनडे विश्व कप 2015 में ऑस्ट्रेलिया से 7 विकेट से हारे
- वनडे विश्व कप 2019 में इंग्लैंड से बाउंड्री के आधार पर हारे
- 2009 में ऑस्ट्रेलिया से आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी में 6 विकेट से हारे
- अब एक बार फिर 2021 टी20 विश्व कप में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 8 विकेट से हारे

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। हालांकि, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 2 विकेट और 18.5 ओवर से जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन (85) ने मैच में अहम भूमिका निभाई, लेकिन न्यूजीलैंड का कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। ऑस्ट्रेलिया के जोस हेजलवुड ने 16 रन बनाए और न्यूजीलैंड ने 3 अहम विकेट लिए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल मार्श ने 50 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाकर टीम को खिताबी जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (53) ने भी अर्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने 18 रन देकर अपने लिए दो विकेट लिए।

Story first published: Monday, November 15, 2021, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+