कनाडा में लग गई युवराज सिंह की बोली, जानिए किस टीम में हुए शामिल
नई दिल्लीः आखिरकार क्रिकेट फैंस को जिस फैसले का इंतजार था वो अब पूरा हो गया है। ये इंतजार था युवराज सिंह का किसी विदेशी टी20 लीग के लिए किसी टीम के साथ जुड़ने का। युवराज सिंह ने 10 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई से विदेशी टी20 लीगों में खेलने की अनुमति मांगी थी जो मिलने की पूरी संभावना है। इसी बीच युवराज की कनाडा में बोली लग गई है यानि कि 'सिक्सर किंग' जल्द ही मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात करते दिखेंगे।

इस टीम में हुए शामिल
युवराज को कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग (जी टी20) में खेलने की इजाजत मिल चुकी है। उन्होंने जी टी20 की दूसरी नीलामी में टोरंटो नेशनल्स टीम ने खरीदा है। इसके साथ ही गुरुवार को जी टी20 की नीलामी में उन्हें खरीद लिया गया है। ये जी टी20 का दूसरा टूर्नामेंट होने जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर भी हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि युवराज को कितने में खरीदा गया गया इसकी जानकारी नहीं मिली। टोरंटो नेशनल्स टीम ने अपने ट्विचर हेंडल के जरिए युवराज की तस्वीर शेयर कर इस बात की पुष्टि की है कि वो उनकी टीम का हिस्सा बन चुके हैं।
...तो क्या कमेंट्री बाॅक्स में नहीं दिखेंगे सचिन-गांगुली, BCCI ने खड़ी की मुश्किल
|
कब शुरू होगी लीग
जी टी20 की शुरूआत 25 जुलाई को होने जारी रही है जिसका फाइनल मुकाबला 11 अगस्त को खेला जाएगा। इस लीग में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों के नाम हैं- ब्रैंपटन वुल्वस, एडमंटन रॉयल्स, मॉन्ट्रियल टाइगर्स, टोरंटो नैशनल्स, वैंकूवर नाइट्स और विनीपेग हॉक्स। टूर्नामेंट इस बार के विश्व कप की तरह राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत होगा और टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

ये खिलाड़ी भी आएंगे नजर
जी टी20 लीग के पहले संस्करण में शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, सोहेल तनवीर सहित पाकिस्तान के कई मौजूदा खिलाड़ी भी खेलते दिखे थे। इस बार भी ये खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल सहित कई अन्य विश्व क्रिकेट के दिग्गज नाम इस टी20 लीग में नजर आएंगे।
ऐसी है युवराज वाली टोरंटो नेशनल्स टीम-
ट्रेंट बोल्ट, युवराज सिंह, मनप्रीत गोनी, जेरेमी गॉर्डन, क्रिस ग्रीन, हेनरिक क्लासेन, संदीप लामिछाने, कैलम मैकलेओड, ब्रेंडन मैकुलम, मार्क मोंटफोर्ट, सलमान नज़र, किरोन पोलार्ड, गुलाम शब्बर, जसदीप सिंह, रविंदरपाल सिंह, युवराज सिंह, चिराग सूरी, रोड्रिगो थॉमस।
कामरान अकमल ने भी लगाया माैके पर चाैका, इमरान खान को दी ये सलाह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
