ICC की टेस्ट रैंकिंग में डेवॉन कॉन्वे ने मारी ऐतिहासिक एंट्री, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बनें
रॉर्
नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम के लिये डेब्यू करते हुए लॉर्डस के मैदान पर ऐतिहासिक 200 रनों की पारी खेलने वाले डेवोन कॉन्वे ने आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी ऐतिहासिक एंट्री करने का काम किया है। गुरुवार को आईसीसी की ओर से जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में डेवॉन कॉन्व ने 447 रेटिंग के साथ 77वें पायदान पर एंट्री मारने का काम किया है। इसके साथ ही वो डेब्यू मैच में न्यूजीलैंड के लिये सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गये हैं जबिक ओवरऑल खिलाड़ियों की बात करें तो वो तीसरे प्लेयर बने हैं।
लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर इस बायें हाथ के बल्लेबाज ने कुल 223 (पहली पारी में 200 और दूसरी पारी में 23) रन बनाने का काम किया है और क्रिकेट जगत की दिग्गज लिस्ट में शामिल हो गये हैं। वह डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इंग्लैंड के रि फोस्टर से 2 अंक और वेस्टइंडीज के काइल मेयर्स से एक अंक कम के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गये हैं।
और पढ़ें: ENG vs NZ: एजबास्टन में उतरते ही एंडरसन ने रचा इतिहास, अब तोड़ सकते हैं कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड
1903 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज फोस्टर ने 287 रन बनाने का काम किया था और 449 रेटिंग प्वाइंट हासिल किये तो वहीं पर काइल मेयर्स ने इसी साल चितगांव में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये टेस्ट मैच में 250 रन (40 और 210) बनाने का काम किया और आईसीसी की रेटिंग प्वाइंट में 448 प्वाइंट हासिल किये। कॉन्वे इस समय टी20 रैंकिंग में चौथे पायदान पर काबिज हैं जबकि वनडे प्रारूप में 121वें पायदान पर काबिज हो गये हैं।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के लिये डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने का रिकॉर्ड लू विंसेंट के नाम था जिन्होंने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में डेब्यू करते हुए 440 रेटिंग प्वाइंटस हासिल किये थे। ताजा रैंकिंग में टिम साउथी ने भी बड़ी उछाल मारते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गये है।
और पढ़ें: ENG vs NZ: एजबास्टन टेस्ट में कीवी टीम को लगा दूसरा बड़ा झटका, बैक इंजरी के चलते बाहर हुए वॉटलिंग
टिम साउथी 838 प्वाइंटस हासिल कर चुके हैं जोकि रिचर्ड हेडली (909) और नील वैग्नर (859) के बाद यह अंक हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। आपको बता दें कि टिम साउथी ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा किया और इंग्लैंड की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके चलते पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications