स्कॉट स्टायरिस ने सूर्यकुमार यादव को दिया न्यूजीलैंड से खेलने का ऑफर, कही बड़ी बात

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिये शानदार प्रदर्शन कर रहे सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी इस समय क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के तीनों प्रारूपों की सीरीज के लिये होने वाले दौरे के लिये चयनकर्ताओं ने 32 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। चयनकर्ताओं ने इस टीम में मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों को उनके आईपीएल में प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह देने का काम किया हालांकि लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे सूर्यकुमार यादव को एक बार फिर नजर अंदाज किया गया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।

सूर्यकुमार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जगह नहीं मिलने के चलते जहां कई सारे दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी नाराजगी जताई है तो वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिश ने सूर्यकुमार को भारत छोड़कर न्यूजीलैंड के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का ऑफर दे डाला है।

और पढ़ें: IPL में इस कीवी खिलाड़ी पर जमकर बरस सकता है पैसा, हैट्रिक ले पेश की दावेदारी

सूर्यकुमार की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए सूर्यकुमार ने ट्वीट किया और लिखा,' अगर सूर्यकुमार यादव को भारत में मौका नहीं मिल पा रहा है और वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहते हैं तो विदेश का रुख कर सकते हैं...शायद न्यूजीलैंड से भी खेल सकते हैं।'

सूर्यकुमार की बल्लेबाजी की तारीफ करने वाले विदेशी खिलाड़ियों में सिर्फ स्कॉट स्टायरिश का नाम नहीं है बल्कि इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच टॉम मूडी भी शामिल है जिन्होंने सूर्यकुमार का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न होने पर ट्वीट करते हुए लिखा कि सीमित ओवर्स प्रारूप में सूर्यकुमार का भारतीय टीम में न होना थोड़ा समझ से परे है।

इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान कायरन पोलार्ड ने भी सूर्यकुमार की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि टीम इंडिया में जगह न मिलने से इस खिलाड़ी को निराशा जरूर हुई होगी।

और पढ़ें: CSK vs KKR: कोलकाता की बल्लेबाजी से परेशान हुए आकाश चोपड़ा, बोले- अपने लिये खोद रही गड्ढा

गौरतलब है कि जब बीसीसीआई की ओर से टीम का ऐलान किया गया और उसमें सूर्यकुमार का नाम नहीं था तो उसे लेकर हरभजन सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि एक बार फिर से टैलेंट को नजरअंदाज किया गया।

आपको बता दें कि चयनकर्ताओं की ओर से टीम में न चुने जाने को लेकर सूर्यकुमार ने सीधे तरीके से तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन आरसीबी के खिलाफ मैच में उन्होंने 43 गेंद में नाबाद 79 रनों की पारी खेलकर चयनकर्ताओं को अपने तरीके से जवाब दे दिया और बता दिया कि चयनकर्ताओं से कहां गलती हुई है।

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 22:23 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+