For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में इस कीवी खिलाड़ी पर जमकर बरस सकता है पैसा, हैट्रिक ले पेश की दावेदारी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अपनी समाप्ति की ओर है लेकिन अभी भी प्लेऑफ खेलने वाली 4 टीमों का चयन नहीं हो पाया है। आईपीएल के 13वें सीजन में जहां ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है तो वहीं अगर अगले सीजन के लिये खिलाड़ियों की नीलामी होती है तो इस बार फिर कंगारू खिलाड़ियों के अलावा कीवी खिलाड़ियों पर भी नजर होगी। इसी दावेदारी को लेकर कीवी टीम के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने हाल ही में ऐसा प्रदर्शन किया है जिसे देखते हुए लगता है कि अगर हाल फिलहाल में आईपीएल के 14वें सीजन के लिये नीलामी होती है तो इस खिलाड़ी पर जमकर पैसा बरस सकता है।

काइल जैमिसन को कीवी टीम का भविष्य माना जा रहा है जिन्होंने इस साल अपना डेब्यू करते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का विकेट हासिल किया था। फरवरी में भारत के खिलाफ हुए वनडे और टेस्ट सीरीज के दौरान कीवी टीम के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने न सिर्फ अपनी गेंद से बल्कि बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया था। अपने डेब्यू मैच में काइल जैमिसन ने 5 विकेट हासिल किये थे।

और पढ़ें: CSK vs KKR: राणा ने फिर ठोंका अर्धशतक, आखिरी 5 ओवर में बटोरे 66 रन, CSK को जीत के लिये 173 की दरकार

अब न्यूजीलैंड में घरेलू क्रिकेट की वापसी के साथ ही उन्होंने एक और बड़ा कारनामा कर के दिखाया। कीवी टीम के घरेलू क्रिकेट की वापसी प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट के साथ हुई है, जहां पर 6 फुट 8 इंच लंबे इस खिलाड़ी ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए हैट्रिक ली। काइल जैमिसन ने टॉम ब्रूस, डेन क्लीवर और ब्रैड श्कमुलियन को आउट करके हैट्रिक हासिल की और कुल 5 विकेट झटकने का काम किया।

इससे पहले भी ओटागो के खिलाफ खेलते हुए जैमिसन ने 8 विकेट हासिल करने काम किया था। गौरतलब है कि काइल जैमिसन जिस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम के लिये योगदान दे रहे हैं वह जल्द ही टीम में वह भूमिका अदा कर सकते हैं जो कि बेन स्टोक्स अपनी टीम के लिये पिछले कुछ समय से निभा रहे हैं।

और पढ़ें: एबी डिविलियर्स ने लिया बिग बैश लीग से नाम वापस, इस कारण नहीं खेलेंगे टूर्नामेंट

ऐसे में अगर यह खिलाड़ी लगातार फॉर्म जारी रखता है तो जल्द ही आईपीएल का हिस्सा बन सकते हैं और कई सारी फ्रैंचाइजियां उन पर जमकर पैसा बरसाने को तैयार होंगी।

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 21:56 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+