For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : दूसरे छोड़ पर खड़े बल्लेबाज ने दिया ऐसा 'कैच' कि आउट हुआ पहला बल्लेबाज

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से क्रिकेट में अजीबोगरीब तरीके से आउट होने वाले किस्से काफी बढ़ गए हैं। एक समय था जब बल्लेबाज क्रिकेट की किताब के हिसाब से शॉट्स मारते थे और परंपरागत तरीके से ही आउट होते थे। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। खासकर टी-20 क्रिकेट के फटाफट अंदाज ने खेल का मैदान काफी दिलचस्प बना दिया है। एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान से एक आश्चर्यजनक नजारा देखने को मिल रहा है।

यकीन नहीं हुआ इस आउट पर-

यकीन नहीं हुआ इस आउट पर-

यह किस्सा इतना हैरतअंगेज भरा है कि आपने आउट होने का ऐसा तरीका सोचा नहीं होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल प्लेयिंग इलेवन और न्यूजीलैंड की टीमें आपस में खेलती हुई नजर आ रही हैं। 28 फरवरी को खेले गए मैच में ही ऐसी घटना हुई जिससे ना केवल आउट होने वाली खिलाड़ी हैरान हुई बल्कि जिसने आउट किया था वह भी कम हैरान नहीं हुए। इतना ही नहीं अंपायर भी शुरू में कुछ समझ नहीं पाए और उन्होंने बाद में थर्ड अंपायर की मदद ली।

यहां देखें हैरतअंगेज वीडियो-

दरअसल इस मुकाबले में दो महिला क्रिकेट टीम खेलती नजर आ रही हैं। न्यूजीलैंड टीम की पारी का 45वां ओवर चल रहा था और गेंदबाजी पर ऑस्ट्रेलियाई महिला गेंदबाज ग्राहम गेंदबाजी कर रही थी। उस समय कीवी टीवी का स्कोर 287 था। क्रीज पर तब मौजूद बल्लेबाज थी- मार्टिन और परकिंस। मार्टिन 72 रन बनाकर खेल रही थी तो परकिंस 4 रन बनाकर। तभी ग्राहम की एक फुल लेंथ गेंद पर परकिंस ने एक स्टेट ड्राइव शॉट खेला लेकिन गेंद सीधी जाकर दूसरी छोर पर खड़ी मार्टिन के बल्ले से टकराई, उछली और गेंदबाज को एक आसान सा कैच मिल गया।

ICC ने जारी की चेतावनी, विश्व कप के दौरान इस तरह की धोखाधड़ी से रहें सावधान!

कीवी टीम ने जीता यह मैच-

कीवी टीम ने जीता यह मैच-

यह हैरानी भरा आउट देखकर हर कोई अचंभित था। विपक्षी खिलाड़ी तो अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहीं थी। बाद में अंपायरों ने भी आपसी सलाह-मशविरा करके बल्लेबाज को आउट करार दिया। हालांकि कीवी टीम को इस विकेट से कोई खास फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने इस मैच 7 विकेट के नुकसान पर कुल 323 रन बनाए। जिसके दम पर ब्लैक कैप्स को 166 रनों की शानदार जीत मिली। लेकिन ये मैच कीवी टीम के प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि इस अजीबोगरीब आउट के लिए ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

Story first published: Friday, March 1, 2019, 14:51 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+