न्यूजीलैंड के खिलाफ कौन खेलेगा टेस्ट पूजारा या रोहित?

मुंबई। 12 सितंबर को भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों केे लिए बीसीसीआई की अहम बैठक होने जा रही है। उम्मीद है कि इस बैठक में संदीप पाटिल की अगुवाई वाली चयनसमिति भारत के कलात्मक बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर बड़ा फैसला कर सकती हैं।

पिछले काफी समय से टेस्ट मैचों में अपने लचर प्रदर्शन के कारण आलोचकों के निशाने पर आये रोहित शर्मा ही इस बैठक के हॉट टॉपिक होंगे, ऐसी आशा की जा रही है।

रोहित और पूजारा में कौन?

वैसे चयनकर्ता क्या सोचते हैं रोहित के बारे में ये तो बैठक के बाद चला चलेगा लेकिन रोहित शर्मा टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की गुड लिस्ट में हैं, ऐसे में उन्हें ड्राप करना सेलेक्टर्स के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।

आपको बता दें रोहित के लिए चुनौती बन सकते हैं चेतेश्वर पुजारा, जिन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ और दलीप ट्राफी में शानदार खेल दिखाया है जिसके चलते उन्हें सेलेक्टर्स अनदेखा नहीं कर सकते हैं।

अगर प्रदर्शन की बात की जाये तो पूजारा, रोहित पर टेस्ट आंकड़ों पर भारी हैं क्योंकि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों की दो पारियों में 62 रन बनाये थे और उसके बाद दलीप ट्रॉफी में उन्होंने लगातार दो मैचों में शतक जड़े हैं।जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल की श्रृंखला में उन्हें चार में से दो मैचों में खेलने का मौका मिला जिसमें मात्र उन्होंने नौ और 41 रन बनाए थे।

Story first published: Sunday, September 11, 2016, 17:00 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+