
टेस्ट की तरह 2 पारियों में खेला जाये मैच
इस फेहरिस्त में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कुछ अजीबो गरीब सुझाव दिये हैं ताकि ओस के प्रभाव को मैच के नतीजों पर पड़ने वाले असर को कम किया जा सके। उनके साथ बात कर रहे भारतीय खिलाड़ी अभिनव मुकुंद ने कहा कि अगर ओस के प्रभाव को कम किया जा सके तो दोनों टीमों को बराबरी का मौका दिया जा सकता है।
ओस के प्रभाव करने पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा,'मैं इससे पहले आज सुबह अपने एक दोस्त से बात की जिसने मुझे सलाह दी कि अगर ओस के प्रभाव को कम नहीं किया जा सकता तो टी20 मैच में 10-10 ओवर्स की 4 पारियां खिलानी चाहिये, जैसा टेस्ट प्रारूप में होता है बस इसमें ओवर्स लिमिटेड हों। ऐसा करने से दोनों टीमों को ओस का फायदा और नुकसान बराबरी से उठाना पड़ेगा।'

सिक्का उछालने के बजाय ऐसे करें फैसला
इस वीडियो के दौरान आकाश चोपड़ा ने आगे बात करते हुए मैच से सिक्का उछालकर टॉस खत्म करने का सुझाव भी दिया।
उन्होंने कहा,'विस्डन में किसी ने लिखा था कि ओस से प्रभावित मैचों में सिक्का उछालकर टॉस करने के बजाय एक लिफाफा होना चाहिये, जिसमें दोनों कप्तान से पूछा जाये कि अगर उन्हें रन चेज करने का मौका मिलेगा तो वो कितनी गेंद में मैच जीत लेंगे, और जो फि कप्तान कम गेंदों में मैच जीतने की बात कहेगा उसे पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया जाये। उदाहरण के तौर पर अगर एक कप्तान 5 गेंद पहले मैच जीतने की बात कहता है और दूसरा कप्तान 10 गेंद पहले मैच जीत लेगा तो जिस कप्तान ने 10 गेंद की बात कही है उसे दूसरी पारी में खेलने का मौका दिया जाये और उसकी पारी से उतनी गेंदे घटा दी जाये।'

दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वालों को मिले सुपर सब
आकाश चोपड़ा ने अपने इस सुझाव में तमिलनाडु के युवा खिलाड़ी अभिनव मुकुंद का नाम भी लिया और बताया कि ओस के प्रभाव से बचने के लिये टीमों को क्या दिया जाना चाहिये।
उन्होंने कहा,'अभिनव मुकुंद ने सुझाया कि जो टीम दूसरी पारी में गेंदबाजी करने उतरे उसे एक सुपर सब दिया जाना चाहिये और वो पहली पारी में बनाये गये स्कोर के हिसाब से अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सके।'


Click it and Unblock the Notifications
