For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

NZ vs BAN: वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, जानें क्यों बाहर हुए रोस टेलर

New Zealand vs Bangladesh Big blow for kiwis as Ross Taylor ruled Out due to hamstring injury ahead of ODI Series: नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच बांग्लादेश की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर सीमित ओवर्स की सीरीज खेलने पहुंची है जहां पर उसे कीवी टीम के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। बांग्लादेश की टीम को सीरीज का आगाज वनडे सीरीज के साथ करना है जिसका पहला मैच 20 मार्च से ड्यूनडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर खेला जाना है। जहां इस मैच को लेकर बांग्लादेश की टीम जोरों शोरों पर लगी हुई है तो वहीं पर कीवी टीम को पहले मैच से पूर्व बड़ा झटका लगा है।

कीवी टीम के अहम बल्लेबाज रोस टेलर हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की समस्या के चलते सीरीज के पहले मैच से बाहर हो गये हैं और उनकी जगह मैनेजमेंट ने मार्क चैपमैन को शामिल करने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज को प्लंकेट शील्ड के एक मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए चोट लगई ती जिसकी वजह से वो अब पहले वनडे मैच से बाहर हो गये हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: जोस बटलर का खुलासा, बताया- किन खिलाड़ियों के चलते इंग्लैंड बना नंबर 1

हालांकि कीवी टीम के बल्लेबाजी कोच का मानना है कि टेलर दूसरे और तीसरे वनडे मैच से ठीक होकर टीम के लिये उपलब्ध हो जायेंगे और जीत में एक बार फिर से अहम भूमिका निभायेंगे।

कोच गैरी स्टीड ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'रोस टेलर का सीरीज की शुरुआत से पहले बाहर हो जाना हमारे लिये चिंता और खुद उनके लिये मुश्किल साबित हो ने वाला है। हालांकि उनकी जगह शामिल किये गये मार्क चैपमैन के लिये यह समय काफी उत्सुकता भरा होगा जिसमें उनके कमान में क्या-क्या है यह पता करने के लिये सभी उत्सुक होंगे। हाल ही में खत्म हुई टी20 लीरीज में चैपमैन ने शानदार प्रदर्शन किया था।

और पढ़ें: IND vs ENG: पांड्या-कोहली ने तोड़ा धोनी-पठान का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

गौरतलब है कि जहां कीवी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में 3-2 से हराने का काम किया था तो वहीं पर बांग्लादेश की टीम भी वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर आ रही है। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच होने वाली यह सीरीज वनडे वर्ल्ड कप सुपर सीरीज का हिस्सा रहने वाली है।

Story first published: Wednesday, March 17, 2021, 18:23 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+